3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वेटरन एक्ट्रेस हेलेन शुक्रवार को 87 साल की हो गईं। इस खास मौके को एक्ट्रेस ने फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। हेलेन के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके पति सलीम खान पहुंचे। वहीं, सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान (सुशीला चरक) भी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई।

सलीम खान पार्टी में पहुंचे।

सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान भी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।
इसके अलावा सेलिब्रेशन में वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख, वहीदा रहमान ने शिरकत की। वहीं, एक्ट्रेस रेखा ने काफी स्टाइलिश अंदाज में सेलिब्रेशन में एंट्री ली।

आशा पारेख और वहीदा रहमान पैपराजी को पोज देती हुईं।

रेखा ने काले रंग के जंप सूट के साथ ब्लू डेनिम जैकेट पेयर किया था।
सोहेल खान भी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ग्रे रंग की फुल स्लीव्स टीशर्ट और ब्लू डेनिम में दिखे।

सोहेल खान पैपराजी को पोज देते हुए।
मुंबई के बांद्रा में हुए इस सेलिब्रेशन के दौरान एक्ट्रेस ने वहां मौजूद पैपराजी का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया।

कार से उतरने के बाद उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी किया।
हेलेन ने अपने खास दिन के लिए पर्पल रंग का सूट पहना था, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थीं।
