मुख्य बातें

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन: भारत ने जीते 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज; 7 महिला बॉक्सर्स ने दिलाया गोल्ड

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन:  भारत ने जीते 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज; 7 महिला बॉक्सर्स ने दिलाया गोल्ड


  • Hindi News
  • Sports
  • World Boxing Cup Finals 2025 India Gold Medalist; Nikhat Zareen | Minakshi Hooda

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स के आखिरी दिन भारत ने 9 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने कुल 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते। आखिरी दिन भारतीय महिलाओं का जलवा रहा। कुल 9 गोल्ड में से 7 महिला खिलाड़ियों ने जीते।

मीनाक्षी (48 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और नूपुर (80+ किग्रा) ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीते। खास बात यह कि ये सभी वेट कैटेगरी 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में शामिल हैं।

मीनाक्षी ने एशियन चैंपियन को हराया मीनाक्षी ने एशियन चैंपियन फरजोना फोजिलोवा को एकतरफा 5-0 से हराया। प्रीति ने इटली की मेडलिस्ट सिरिन चर्राबी को 5-0 से मात दी। अरुंधति ने उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा पर 5-0 से जीत दर्ज की। वहीं, नूपुर ने सोटिम्बोएवा ओल्टिनोय को 3-2 से हराया। शाम के सेशन में जैस्मिन लंबोरिया ने पेरिस ओलिंपिक मेडलिस्ट विजेता वू शिह यी को 4-1 से हराकर उलटफेर किया। निखत जरीन ने ताइवान की गुओ यी जुआन को 5-0 और परवीन ने जापान की तागुची को 3-2 से हराया।

पुरुष कैटेगरी में सचिन व हितेश ने गोल्ड जीता पुरुष कैटेगरी में सचिन (60 किग्रा) और हितेश (70 किग्रा) ने भारत को दो गोल्ड दिलाए। सचिन ने किर्गिस्तान के सेइतबेक को क्लीन बॉक्सिंग से 5-0 से हराया, जबकि हितेश ने कजाखस्तान के मुर्सल को 3-2 से मात दी। इस बीच, जदुमणि सिंह, पवन बर्तवाल, अभिनाश जामवाल और अंकुश ने फाइनल तक पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गोल्ड मेडल से चूक गए।

टूर्नामेंट में 18 देशों के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया वर्ल्ड बॉक्सिंग कप तीन चरणों में हुआ। पहली बार हुए इस मेगा इवेंट के पहले चरण में ब्राजील (मार्च-अप्रैल) में 19 देशों के 130 ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जबकि कजाकिस्तान (जून-जुलाई) में हुए दूसरे चरण में यह संख्या 31 देशों के 400 खिलाड़ियों तक पहुंच गई। फाइनल चरण भारत में हुआ, जहां 18 देशों के 130 बॉक्सर उतरे। सभी 20 भारतीयों ने पोडियम फिनिश किया।

______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

गिल गुवाहाटी टेस्ट से बाहर, पंत कप्तानी करेंगे:भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा मुकाबला कल से; टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। BCCI ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *