मुख्य बातें

शिमला की संजौली मस्जिद में नहीं पढ़ने दी नमाज: बिजली-पानी काटेगा प्रशासन, हिंदू संगठनों का चक्का जाम; आमरण अनशन खत्म – Shimla News

शिमला की संजौली मस्जिद में नहीं पढ़ने दी नमाज:  बिजली-पानी काटेगा प्रशासन, हिंदू संगठनों का चक्का जाम; आमरण अनशन खत्म – Shimla News


शिमला के उप नगर संजौली पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए हिंदू संगठनों के लोग। इस दौरान पांच मिनट के लिए चक्का जाम भी किया गया।

हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद में प्रशासन ने आज (शुक्रवार को) नमाज नहीं पढ़ने दी। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद किसी भी व्यक्ति को मस्जिद के भीतर नहीं जाने दिया गया।

.

संजौली में चल रहे आमरण अनशन के बाद प्रशासन ने मस्जिद का बिजली-पानी काटने और हिंदू नेताओं पर दर्ज FIR वापस लेने का भरोसा दिया। इसके बाद, हिंदू संगठनों ने आमरण अनशन खत्म करने का फैसला लिया। जबकि क्रमिक अनशन बिजली-पानी कटने और FIR रद्द होने तक जारी रहेगा।

इससे पहले, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के रवैये को देखते हुए पांच मिनट तक चक्का जाम किया। इस दौरान, माहौल तनावपूर्ण हो गया। मगर प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच बीती रात से चल रही बातचीत के बाद समाधान निकाला गया।

संजौली चौक पर प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।

दरअसल, बीते शुक्रवार को हिंदू नेताओं ने बाहरी राज्यों के मुस्लिमों को संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका था। इस दौरान, मुस्लिमों के साथ बहस भी हो गई थी। इनका कहना था कि कोर्ट द्वारा अवैध करार मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।

पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर FIR दर्ज की थी। इससे हिंदू संगठन भड़क गए। हिंदू संगठनों का कहना है कि कोर्ट मस्जिद को अवैध घोषित कर चुका है और 30 दिसंबर तक गिराने के आदेश भी दे दिए हैं। फिर बिजली-पानी क्यों नहीं काटा जा रहा और केस हिंदुओं पर ही बनाए जा रहे हैं।

प्रशासन के साथ 29 को मीटिंग होगी: कमल

हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि प्रशासन के साथ बातचीत पूरी तरह सकारात्मक रही। प्रशासन ने सभी मांगें सुनी हैं और उन्हें लागू करने के लिए प्रशासन और हिंदू संघर्ष समिति की संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी की बैठक 29 तारीख को होगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि तीन मुख्य मांगों पर कार्रवाई की जाएगी और सभी विषयों पर सहमति बन गई है। इन्हें जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है।

अब सिलसिलेवार पढ़े क्या है पूरा मामला…

  • 2 गुटों में लड़ाई से सुर्खियों में आया था मामला: बीते साल 31 अगस्त को शिमला के मैहली में 2 गुटों में लड़ाई के बाद सुर्खियों में आया। इसके बाद, पूरे प्रदेश में बवाल मचा। मारपीट करने वाले एक समुदाय के लोग संजौली मस्जिद में छिप गए। इससे गुस्साए लोगों ने 1 सितंबर को मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिमला के अन्य स्थानों पर भी हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। शिमला के बाद प्रदेश के अलग- अलग क्षेत्रों में भी लोग सड़कों पर उतरे।
  • 11 सितंबर 2024 को संजौली में उग्र प्रदर्शन: 11 सितंबर को शिमला के संजौली में फिर उग्र प्रदर्शन हुआ। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग और पानी की बौछार की। इससे हिंदू संगठन भड़क गए। संजौली में मस्जिद तोड़ने की मांग उठने लगी। इस बीच 12 सितंबर को संजौली मस्जिद कमेटी खुद निगम कमिश्नर कोर्ट पहुंची और अवैध हिस्सा तोड़ने की पेशकश की। इसके बाद मामला शांत हुआ।
  • निगम आयुक्त ने पहले तीन मंजिल तोड़ने के आदेश दिए: बीते साल 5 अक्टूबर को निगम आयुक्त ने मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिल तोड़ने के आदेश दिए। इसके बाद, मस्जिद को तोड़ने का काम शुरू हुआ। ऊपर की दो मंजिल तोड़ दी गई।
  • इस साल 3 मई को पूरी मस्जिद गिराने के आदेश: 3 मई 2025 को निगम आयुक्त ने पूरी मस्जिद को अवैध करार देते हुए पूरा ढांचा तोड़ने के आदेश दिए। 17 मई 2025 को वक्फ बोर्ड और संजौली मस्जिद कमेटी ने मस्जिद तोड़ने के नगर निगम आयुक्त के आदेशों को जिला अदालत में चुनौती दी। 30 अक्टूबर को जिला अदालत ने वक्फ बोर्ड और संजौली मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज किया और नगर निगम आयुक्त के आदेशों को सही ठहराया।
  • 14 नवंबर को मुस्लिमों को मस्जिद जाने से रोका: बीते 14 नवंबर को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे। मगर देवभूमि संघर्ष समिति ने बाहरी राज्यों से आए मुस्लिमों को मस्जिद में जाने से रोका। इस पर पुलिस ने छह लोगों पर FIR की।
  • 18 नवंबर से आमरण अनशन शुरू: संजौली मस्जिद का बिजली-पानी काटने और FIR वापस लेने की मांग को लेकर बीते 18 नवंबर को हिंदू संगठनों ने संजौली पुलिस थाना के बाहर आमरण अनशन शुरू किया।
आमरण अनशन पर बैठे हिंदू नेता की तबीयत बिगड़ने के बाद गाड़ी में अस्पताल ले जाते हुए।

आमरण अनशन पर बैठे हिंदू नेता की तबीयत बिगड़ने के बाद गाड़ी में अस्पताल ले जाते हुए।

आमरण अनशन पर बैठे विजय-मदन की तबीयत बिगड़ी

आमरण अनशन पर बैठे विजय शर्मा और मदन वर्मा की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। सुबह के वक्त विजय शर्मा को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया। दोपहर के वक्त मदन वर्मा को भी अस्पताल ले जाया गया।

यहां देखे मस्जिद विवाद से जुड़ी PHOTOS…

संजौली पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए हिंदू संगठनों के लोग।

संजौली पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए हिंदू संगठनों के लोग।

संजौली मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस जवान। आज किसी को भी मस्जिद के अंदर नहीं जाने दिया गया।

संजौली मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस जवान। आज किसी को भी मस्जिद के अंदर नहीं जाने दिया गया।

शिमला के उप नगर संजौली पुलिस थाना के बाहर सुबह के वक्त नारेबाजी करते हुए और मस्जिद का बिजली पानी काटने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी।

शिमला के उप नगर संजौली पुलिस थाना के बाहर सुबह के वक्त नारेबाजी करते हुए और मस्जिद का बिजली पानी काटने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी।

संजौली पुलिस थाना के बाहर सुबह के वक्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी।

संजौली पुलिस थाना के बाहर सुबह के वक्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी।

संजौली पुलिस थाना के बाहर सुबह के वक्त अनशन पर बैठे हिंदू नेता।

संजौली पुलिस थाना के बाहर सुबह के वक्त अनशन पर बैठे हिंदू नेता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *