मुख्य बातें

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक: डीग में मतदाता सूची पुनरीक्षण को सफल बनाने पर जोर – Deeg News

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक:  डीग में मतदाता सूची पुनरीक्षण को सफल बनाने पर जोर – Deeg News


डीग में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने राजनीतिक दलों संग की बैठक की।

डीग जिले के नगर उपखंड कार्यालय में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), नगर ने

.

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची के महत्व पर जोर दिया। बैठक में उन प्रक्रियात्मक बिंदुओं पर भी चर्चा हुई, जिन पर आमजन और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच अक्सर संशय रहता है।

ईआरओ ने कार्यक्रम से संबंधित तकनीकी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अर्हक तिथियों के नए प्रावधानों के तहत अब युवा 18 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले ही अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से इन प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने पर दिया जोर।

प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आह्वान किया। ये बीएलए, प्रशासन द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उनकी भूमिका मतदाता सूची से दोहरे नामों को हटाने, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करने तथा नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण होगी।

राजनीतिक दलों ने दिया सहयोग का आश्वासन बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में ईआरओ ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे “मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागीदारी” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने में अपना अमूल्य योगदान दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *