मुख्य बातें

बसेड़ी विधायक संजय जाटव बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष: तेज-तर्रार नेता के रूप में पहचान, कई बार जनता के मुद्दों को उठाने के लिए किया संघर्ष – Dholpur News

बसेड़ी विधायक संजय जाटव बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष:  तेज-तर्रार नेता के रूप में पहचान, कई बार जनता के मुद्दों को उठाने के लिए किया संघर्ष – Dholpur News

कांग्रेस ने बसेड़ी विधायक संजय जाटव को धौलपुर कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस ने बसेड़ी विधायक संजय जाटव को धौलपुर कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी संगठन के अनुसार कुल 50 जिलों में से 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। कई जिलों में मौजूदा विधायकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

.

संजय जाटव धौलपुर की बसेड़ी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में बसेड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इससे पहले वे करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस विधायक और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय जाटव को एक तेज-तर्रार नेता माना जाता है। उन्होंने पूर्व में भी कई बार जनता के मुद्दों को उठाने के लिए संघर्ष किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *