मुख्य बातें

ब्यावर में बस-डम्पर भिड़ंत, 8 पर्यटक घायल: एक गंभीर हालत में अजमेर रेफर, भावनगर से लौट रहे थे 40 यात्री – Bayavar News

ब्यावर में बस-डम्पर भिड़ंत, 8 पर्यटक घायल:  एक गंभीर हालत में अजमेर रेफर, भावनगर से लौट रहे थे 40 यात्री – Bayavar News

ब्यावर-पाली मार्ग पर सेलीबेरी मोड़ के पास शनिवार शाम एक बस और डम्पर की टक्कर हो गई।

ब्यावर-पाली मार्ग पर सेलीबेरी मोड़ के पास शनिवार शाम एक बस और डम्पर की टक्कर हो गई। इस हादसे में भावनगर से लौट रहे पर्यटकों की बस में सवार 40 यात्रियों में से 8 घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

.

गंभीर रूप से घायल पुरुषोत्तम पुत्र किशोर (40) को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों को अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बस में सवार घायल बस मालिक चिराग पुत्र छीतर (39) ने बताया कि सभी यात्री 11 नवंबर की रात को भावनगर से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। उन्होंने डाकोर, ओंकारेश्वर, उज्जैन, वाराणसी, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, हरिद्वार और गोकुलधाम की यात्रा की थी।

पुरुषोत्तम के कहने पर यात्रा जल्दी समाप्त करने का निर्णय लिया गया था, क्योंकि उसकी बहन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मांगलियावास के पास भोजन करने के बाद सभी यात्री पुनः रवाना हुए थे। सेन्दड़ा बाइपास पार करते समय सेलीबेरी चौराहे पर एक तेज रफ्तार डम्पर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बस डम्पर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का कंडक्टर साइड वाला पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

घायलों में मेहु (19) पुत्र राहु, जयदीप (30)​​​​​​​ पुत्र राहु, मंगेश (40), नानजी (20), बस मालिक चिराग (39) ​​​​​​​पुत्र छीतर और मनीष पुत्र जीवा भाई शामिल हैं। सूचना मिलते ही बर टोल टैक्स की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *