मुख्य बातें

मां के बेड के नीचे मिला बेटे का शव: हाथ पैर बंधे थे, बॉडी पर चोट के निशान, छोटा भाई फरार – Barabanki News

मां के बेड के नीचे मिला बेटे का शव:  हाथ पैर बंधे थे, बॉडी पर चोट के निशान, छोटा भाई फरार – Barabanki News


सरफराज वारसी | बाराबंकी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बीबियापुर गांव में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को 50 वर्षीय राजेंद्र उर्फ रज्जन का शव उनके ही घर में बुजुर्ग मां के तख्त के नीचे खून से लथपथ मिला। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घर की तलाशी के दौरान तख्त के नीचे और कमरे में खून के धब्बे भी मिले, जिन्हें साफ करने का प्रयास किया गया था।

सूचना मिलते ही हैदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेंद्र अविवाहित थे और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहते थे। घटना के बाद से उनका छोटा भाई घर से लापता है, जिससे उस पर संदेह गहरा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की पुष्टि नहीं की है।

मृतक कुल चार भाई थे। उनमें से दो भाई सूरत में काम करते हैं, जबकि राजेंद्र और उनका छोटा भाई माता-पिता के साथ गांव में रहते थे।

ग्रामीणों के अनुसार, शव को तख्त के नीचे छिपाया गया था और कमरे में फैले खून को साफ करने की कोशिश की गई थी। यह दर्शाता है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया था।

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फरार छोटे भाई और अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी गई है।

बेटे की लाश मिलने के बाद गुमसुम बैठा पिता।

बेटे की लाश मिलने के बाद गुमसुम बैठा पिता।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *