मुख्य बातें

नारनौल में आज व कल लगेंगे बिजली के कट: मेडिकल कॉलेज की नई बिजली लाइन के काम से हुडा सेक्टर भी रहेगा प्रभावित – Narnaul News

नारनौल में आज व कल लगेंगे बिजली के कट:  मेडिकल कॉलेज की नई बिजली लाइन के काम से हुडा सेक्टर भी रहेगा प्रभावित – Narnaul News


नारनौल के पावर हाउस में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर

हरियाणा के नारनौल में कोरियावास स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए नई 33 केवी स्वतंत्र बिजली फीडर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके चलते 23 और 24 मई को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

.

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी कार्य और सुरक्षा व्यवस्था के चलते विभिन्न फीडरों से जुड़े इलाकों में तय समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी।

एसडीओ लोकेश कुमार

यहां रहेगी सप्लाई प्रभावित

23 और 24 मई को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 11 केवी हाउसिंग बोर्ड और 11 केवी जेल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 23 मई को सुबह 6:30 से 7 बजे और सुबह 9:30 से 10 बजे तक 33 केवी हसनपुर, खटोटी खुर्द और हुडा सेक्टर-1 फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

पॉश कॉलोनी में भी रहेगी गुल

24 मई को सुबह 6 से 9 बजे तक 11 केवी हुडा सेक्टर-1 फीडर के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। इससे शहर के पॉश इलाके हुडा सेक्टर एक में भी बिजली गुल रहेगी। इसी दिन 33 केवी हसनपुर, खटोटी खुर्द, हुडा सेक्टर-1, निजामपुर और इंडस्ट्रियल एरिया नारनौल से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 6 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह निपटा लें जरूरी काम

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लोग सुबह के जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *