मुख्य बातें

समालखा में युवक पर हमला करने वाले 3 अरेस्ट: मारपीट कर छीनी सोने की चेन, पुलिस ने स्कॉर्पियो और ओरा गाड़ी जब्त की – Samalkha News

समालखा में युवक पर हमला करने वाले 3 अरेस्ट:  मारपीट कर छीनी सोने की चेन, पुलिस ने स्कॉर्पियो और ओरा गाड़ी जब्त की – Samalkha News

समालखा थाना पुलिस ने युवक पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

पानीपत जिले की समालखा पुलिस ने ऑफिसर कॉलोनी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देहरा गांव निवासी अजय, डिकाडला निवासी तुषार और नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने वारद

.

थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपने दो फरार साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते पीड़ित दीपक का रास्ता रोककर हमला करने की बात स्वीकार की है। यह घटना समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में हुई थी।

पंचायत में हुआ राजीनामा

डिकाडला गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करीब दो महीने पहले उसके परिचित लाखू बुआना गांव निवासी संदीप और देहरा गांव निवासी अजय के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। संदीप ने दीपक को भी थाने बुलाया था, जहां पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था। अजय उसी दिन से दीपक से रंजिश रखने लगा था और उसे संदीप का साथ देने का ‘मजा चखाने’ की धमकी दी थी।

दीपक के अनुसार, 16 नवंबर को वह समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में अपने दोस्त मच्छरौली निवासी अनूप से मिलने गया था। अनूप से मिलने के बाद जब वह घर के लिए निकला, तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो और एक सफेद रंग की ओरा गाड़ी में सवार होकर आए अजय, डिकाडला निवासी रविंद्र, तुषार, नवीन, आटा गांव निवासी कुनाल और उनके साथ 8-10 अन्य लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया।

मरा हुआ समझकर भागे हमलावर

हमलावरों ने लाठी, डंडों और सरिये से दीपक पर हमला कर दिया। अजय ने सरिये से उसके सिर पर वार किया, जबकि नवीन ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। सिर में चोट लगने से दीपक बेहोश होकर गिर गया। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए।

दीपक के दोस्त अनूप और इंद्रा उसे इलाज के लिए समालखा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। दीपक की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *