जुलाना में जेजेपी की रैली को लेकर बैठक में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़।
जींद जिले के जुलाना कस्बे की नई अनाज मंडी में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़ ने की।
.
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केसी बांगड़ ने बताया कि जजपा का 8वां स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जुलाना में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय होगा, जिसमें जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
चौधरी अजय चौटाला के अलावा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जजपा की रैली को लेकर बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी।
रैली को लेकर दिए जा रहे निमंत्रण
जुलाना के पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि यह रैली सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगी। रैली की तैयारियों के तहत गांवों में लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। बैठक के दौरान रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई। इस अवसर पर जिला प्रधान जोरा, रोहतास दलाल, दिनेश, निक्कू, विशाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
