मुख्य बातें

चंडीगढ़ में इंटर-स्टेट ड्रग नेटवर्क पकड़ा: 2 केसों में 12 नशा तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की कोकीन-हीरोइन, कैश और सोना बरामद – Chandigarh News

चंडीगढ़ में इंटर-स्टेट ड्रग नेटवर्क पकड़ा:  2 केसों में 12 नशा तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की कोकीन-हीरोइन, कैश और सोना बरामद – Chandigarh News


ड्रग्स तस्करों की जानकारी देते एसपी जसबीर।

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने 2 अलग-अलग एफआईआर में इंटर-स्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में 8.15 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, जिनमें 1.2 किलो कोकीन, 476 ग्राम हेरोइन और 2.01 ग

.

इन आरोपियों को डीएसपी क्राइम धीरज कुमार की सुपरविजन में पुलिस स्टेशन क्राइम के इंस्पेक्टर सतविंदर व उनकी टीम ने पकड़ा है।

आरोपियों से बरामद सामान।

पहले पकड़े 6 तस्कर

पुलिस ने 7 नवंबर को सीक्रेट इनपुट पर सेक्टर-40 से अश्वनी उर्फ आशू को पकड़ा, जिसके पास से 47.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर सोनू उर्फ कालू उर्फ डॉन और सलमान उर्फ मुन्ना को भी दबोचा गया। पूछताछ में सोनू से 100.60 ग्राम हेरोइन और 2.01 ग्राम आइस मिली। इसके बाद सेक्टर-38डी से सुनील उर्फ दर्जी और सेक्टर-25 से अनूप को गिरफ्तार किया गया। सबसे बड़ी सफलता तब मिली, जब अनूप की पूछताछ पर पुलिस ने दिल्ली के हिमगिरि एनक्लेव न्यू बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी निवासी बंटी को पकड़ा। बंटी के घर से पुलिस को 523 ग्राम कोकीन, 20.64 लाख रुपए कैश, सोने-चांदी के गहने और बड़ी मात्रा में सामान मिला। आगे की जांच में बंटी से कुल 1013 ग्राम कोकीन और अन्य आरोपियों से अधिक मात्रा में हेरोइन भी मिली। यह पूरा नेटवर्क दिल्ली से कोकीन सप्लाई कर रहा था, जिसमें बंटी का कनेक्शन उत्तम नगर के सप्लायर सनी और दिल्ली में रहने वाले अफ्रीकी तस्करों से बताया गया है।

क्राइम ब्रांच चंडीगढ।

क्राइम ब्रांच चंडीगढ।

कैश समेत सोना चांदी बरामद

19 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-25 के राहुल और डड्डूमाजरा के अरुण को पकड़ा। दोनों के कब्जे से 146.36 ग्राम कोकीन बरामद हुई। आगे की जांच में इंद्रजीत, टिंकू, आकाश और पंजाब होशियारपुर के विशाल को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह से कुल 184 ग्राम कोकीन, 279 ग्राम हेरोइन, 5 लाख रुपए की ड्रग मनी, सोना-चांदी, दो गाड़ियां और नोट काउंटिंग मशीन बरामद हुई। आरोपी दिल्ली से कोकीन खरीदकर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। अरुण इस गैंग का मुख्य हैंडलर था, जो दिल्ली से माल मंगवाता था और पैसों के लेन-देन के लिए कई अकाउंट्स का इस्तेमाल करता था। राहुल को वह एक-एक ग्राम के छोटे पैकेट बनाकर बेचने के लिए देता था। राहुल और आकाश मोबाइल लोकेशन भेजकर माइलस्टोन पर ड्रग्स छोड़ते थे, ताकि किसी से आमने-सामने संपर्क न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *