मुख्य बातें

एचईसी स्मार्ट सिटी को देगा 500 एकड़ भूमि, 5500 करोड़ मिलेंगे – Ranchi News

एचईसी स्मार्ट सिटी को देगा 500 एकड़ भूमि, 5500 करोड़ मिलेंगे – Ranchi News

रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के विस्तार को लेकर झारखंड सरकार ने एक बड़ी पहल की है। सरकार ने रांची में स्मार्ट सिटी को विस्तार देने के लिए एचईसी से 500 एकड़ अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव रखा है। यदि यह जमीन हस्तांतरित होती है, तो अनुमान है

.

इस प्रस्ताव पर एचईसी प्रबंधन ने सक्रियता दिखाई है और जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचईसी के एक अधिकारी के अनुसार, चिन्हित भूमि का पूरा प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। भारी उद्योग मंत्रालय की पहल से भूमि हस्तांतरण की संभावनाएं काफी मजबूत मानी जा रही हैं।

वर्तमान में धुर्वा क्षेत्र में लगभग 675 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही है, जो पहले ही एचईसी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। पर बढ़ते शहरीकरण और लंबी अवधि की विकास आवश्यकताओं को देखते हुए यह जमीन सीमित मानी जा रही है। स्मार्ट सिटी निगम के अनुसार, एचईसी के पास अब भी पर्याप्त अप्रयुक्त भूमि उपलब्ध है, जो विकास के अभाव में खाली पड़ी है और लगातार अतिक्रमण के खतरे में है। सरकार का सुझाव है कि अतिरिक्त 500 एकड़ भूमि शहरी विकास और आवास विभाग को हस्तांतरित की जाए ताकि रांची स्मार्ट सिटी का विस्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *