मुख्य बातें

जमशेदपुर में निर्माणाधीन आवास के नीचे मिला युवक का शव: सिर को भारी पत्थर से कुचलकर मर्डर करने की आशंका – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में निर्माणाधीन आवास के नीचे मिला युवक का शव:  सिर को भारी पत्थर से कुचलकर मर्डर करने की आशंका – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक निर्माणाधीन आवास फ्लैट के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बिपद तरन पात्रा के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र का निवासी था।

.

बिपद के भाई प्रवीण मोहंती ने पुलिस को बताया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने बिपद के सिर को भारी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की और फिर शव को निर्माणाधीन इमारत के नीचे फेंक दिया।

घटना की सूचना के बाद बिरसानगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

घटनास्थल से खून के निशान और एक पत्थर बरामद किया गया है। पुलिस निर्माणाधीन फ्लैट परिसर में काम करने वाले मजदूरों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की सटीक जानकारी मिल सके। जांच में यह भी पता चला है कि बिपद जमशेदपुर में मजदूरी करता था। पुलिस किसी विवाद, आर्थिक लेन-देन या व्यक्तिगत रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *