फरीदाबाद जिले में बिजली निगम द्वारा निर्धारित रखरखाव और मरम्मत कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आज को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि पुराने उपकरणों के निरीक्षण, लाइन बदलने, ट्रांसफॉर्मर
.
इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीएनबी नेहरू ग्राउंड, बड़खल क्षेत्र, ईएसआई चौक, सैनिक कॉलोनी और एसजीएम नगर के विभिन्न हिस्सों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में लगभग पांच घंटे का शटडाउन प्रस्तावित है। बिजली निगम का कहना है कि इन इलाकों में पिछले कुछ समय से मेंटेनेंस कार्य लंबित थे, जिन्हें मंगलवार को पूरा किया जाएगा।
कई जगहों पर तकनीकी सुधार
इसके अलावा सेक्टर-62, मलेरना रोड, नवादा गांव और एच एसआईडीसी-दो क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में तीन घंटे की कटौती रखरखाव कार्य के मद्देनजर की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इन क्षेत्रों में कई जगहों पर तकनीकी सुधार, केबल चेकिंग और पोल लाइन इंस्पेक्शन जैसी गतिविधियां की जाएंगी।
उपकरणों को बंद रखने की सलाह
बिजली निगम के अधिकारी जितेंद्र कुमार ढुल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय में अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान उपकरणों को बंद रखें। विभाग द्वारा निर्धारित शटडाउन समय के भीतर ही सभी कार्य पूरे करने का प्रयास किया जाएगा और तत्पश्चात आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा।
