मुख्य बातें

फरीदाबाद में हथियार दिखा सीए से 25 लाख की लूट: स्कूटी पर कैश लेकर लौट रहा था; 3 नकाबपोश बदमाशों ने देसी कट्‌टा दिखा डराया – Ballabgarh News

फरीदाबाद में हथियार दिखा सीए से 25 लाख की लूट:  स्कूटी पर कैश लेकर लौट रहा था; 3 नकाबपोश बदमाशों ने देसी कट्‌टा दिखा डराया – Ballabgarh News


फरीदाबाद में इस स्थान पर हुई लूट की वारदात।

फरीदाबाद में सोमवार शाम एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जिसमें स्कूटी सवार एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से तीन नकाबपोश बदमाशों ने 25.33 लाख रुपए लूट लिए। यह घटना शहर थाना क्षेत्र के सिंगला सामुदायिक भवन, सिही गेट के पास हुई। पुलिस ने मामले की जांच शु

.

कैश लेकर लौट रहा था सीए

एमवीएन एथेंस सोसाइटी, सिही गेट निवासी रोहित कंसल ने पुलिस को बताया कि वह और उसका साथी नितिन शर्मा, निवासी राजवाड़ा बल्लभगढ़, दोनों सीए हैं और एक फर्म का काम देखते हैं। उनकी फर्म के मालिक देवदत्त (निवासी पलवल) ने बीएस इंडस्ट्रीज के खाते में 26.40 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे।

यह राशि भगवानदास नामक व्यक्ति के कहने पर भेजी गई थी। बाद में भगवानदास ने इस रकम में से 25.33 लाख रुपए कैश के रूप में रोहित कंसल को सेक्टर-25 स्थित बत्ती सोहना रोड पर उनकी स्कॉर्पियो कार में दिए।

फरीदाबाद में इस स्थान पर हुई है लूट की वारदात।

हथियार दिखाकर छीना बैग

रोहित कंसल ने बताया कि वह यह कैश अपने बैग में रखकर स्कूटी से सिही गेट की ओर निकल पड़ा। शाम करीब 6 बजे जब वह सामुदायिक भवन के पास पहुंचा, तभी तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर उसकी स्कूटी के आगे आकर रुक गए। बदमाशों ने हथियार (देसी कट्‌टा) दिखाकर धमकाया और बैग छीन लिया। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे पहचान मुश्किल हो गई।

पुलिस ने की नाकाबंदी, आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

वारदात योजनाबद्ध, जांच जारी

बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि लूट करने वाले बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रोहित कंसल से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि वारदात योजनाबद्ध लगती है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से लेकर संभावित भागने वाले रास्तों तक की गहन छानबीन जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *