मुख्य बातें

मंडी इंडोर स्टेडियम पर अनिल शर्मा का बयान: बोले- युवा नहीं चाहते तो नहीं बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी इंडोर स्टेडियम पर अनिल शर्मा का बयान:  बोले- युवा नहीं चाहते तो नहीं बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में इंडोर स्टेडियम को लेकर अफसरों से बात करते विधायक अनिल शर्मा।

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने घोषणा की है कि यदि युवा मंडी में इनडोर स्टेडियम नहीं चाहते हैं, तो वे इस परियोजना से पीछे हट जाएंगे। उन्होंने यह बात प्रस्तावित इनडोर स्टेडियम को लेकर कही।

.

विधायक अनिल शर्मा ने कुछ लोगों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि ये लोग, जो अब समाजसेवी बने हैं, युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ने और खेल से जुड़ने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर उनके खेल संबंधी प्रयासों का विरोध करते हैं। वे कभी पड्डल मैदान के अस्तित्व का हवाला देते हैं, तो कभी रघुनाथ का पधर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण पर एनजीटी का जिक्र करते हैं।

अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें विरोधियों की मंशा समझ नहीं आ रही। एक तरफ नशे के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करना और दूसरी तरफ खेल परियोजनाओं का बेवजह विरोध करना समझ से परे है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शहर के खिलाड़ी या लोग इस तरह की खेल परियोजना का विरोध करते हैं, तो वे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का कार्य ठंडे बस्ते में डाल देंगे, क्योंकि वे स्वयं एक खेल प्रेमी हैं और खेलों के प्रति हमेशा कुछ नया करने की सोच रखते हैं।

विधायक ने कहा कि मंडी के लोग अब समाज सेवा के एजेंडे को अच्छी तरह समझ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मंडी की जनता ने उन्हें हमेशा उनके विकास कार्यों के लिए आशीर्वाद दिया है। उनका एकमात्र उद्देश्य मंडी विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास है।

इस बीच, सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी में स्कोढी खड्ड के तटीयकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, नगर निगम मंडी और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने तटीयकरण पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को इसकी प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, विधायक ने निर्माणाधीन रेहड़ी-फड़ी मार्केट और विश्वकर्मा मंदिर के समीप चल रहे पहाड़ी स्थिरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच की।

मंडी में इंडोर स्टेडियम को लेकर अफसरों से बात करते विधायक अनिल शर्मा।

मंडी में इंडोर स्टेडियम को लेकर अफसरों से बात करते विधायक अनिल शर्मा।

मंडी में इंडोर स्टेडियम को लेकर अफसरों से बात करते विधायक अनिल शर्मा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *