मुख्य बातें

दरभंगा में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव: रास्ता खाली कराने को लेकर बढ़ा विवाद, ग्रामीणों का आरोप- सूचना देने के बाद भी लेट से पहुंची पुलिस – Darbhanga News

दरभंगा में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव:  रास्ता खाली कराने को लेकर बढ़ा विवाद, ग्रामीणों का आरोप- सूचना देने के बाद भी लेट से पहुंची पुलिस – Darbhanga News

दरभंगा के शंकरपुर पंचायत में रविवार देर रात रास्ता खाली कराने और गाड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शंकरपुर निवासी मो. इरशाद ने बताया कि भरवाड़ा राजा चौक से लौट रहे थे, रास्ते में जाम लगा था। पूछताछ करने पर पता चला कि दो पक्षों के बीच पथराव हो रहा है। बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।पूर्व मुखिया अहमद अली तमन्ना ने कहा कि बारात की गाड़ी निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। जेवरात और मोबाइल छीन लिए एक पक्ष के मो. अज्जम मुख्तार ने आरोप लगाया कि वे बारात से लौट रहे थे। उनके साथ दो गाड़ियां थीं। घर के सामने सड़क पर बाइक और कुर्सियां रखे होने से जाम की स्थिति बनी हुई थी। रास्ता क्लियर कर जब आगे बढ़ रहा था, तो एक महिला ने विरोध जताते हुए कहा कि गाड़ी घर से सटकर निकल रही है। इससे नुकसान हो सकता है। इसके बाद 5-7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट की गई और शादी में मिले सोने के गहने-मोबाइल छीन लिए गए। पुलिस को कई बार फोन करने के बावजूद 1 घंटे बाद पहुंची, तब तक दोनों ओर से पथराव शुरू हो चुका था। लड्डू कुरैशी ने अपने लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है। रास्ता खाली करने को लेकर बढ़ा विवाद वहीं, दूसरे पक्ष के लड्डू कुरैशी ने बताया कि उनके घर के सामने सड़क पर जाम लगा था। उनके बेटे ने दूसरे पक्ष से रास्ता खाली करने को कहा, जिस पर गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से लोग जुटने लगे और विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मामला शांत कराया इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *