मुख्य बातें

सरदारशहर में चलती कार में लगी आग, VIDEO: जिंदा जलने से व्यापारी की मौत, पल्लू की ओर जा रहा था – Sardarshahr News

सरदारशहर में चलती कार में लगी आग, VIDEO:  जिंदा जलने से व्यापारी की मौत, पल्लू की ओर जा रहा था – Sardarshahr News


चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। घटना चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र की है।

.

थाना अधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया-घटना मंगलवार शाम साढे 7 बजे की है। थाने में सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से निकल रहे जयपुर-श्रीगंगानगर मेगा हाईवे पर हरियासर और धड़सोतान के बीच एक कार में आग लग गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।

कार में आग लगने के बाद ड्राइवर जिंदा जल गया।

पल्लू की ओर जा रहा था कार सवार पुलिस ने बताया-कार में आग लगने के बाद ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान लालचंद सोनी (35) निवासी सरदारशहर के रूप में हुई। लालचंद कार से पल्लू की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। घटना की सूचना पर 8 बजे दमकल मौके पर पहुंची और 30 मिनट में आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार लालचंद, बस स्टैंड के पास स्थित अपने घर पर ही सोने-चांदी की जड़ाई का काम करता था। उसकी तीन बेटियां हैं। लालचंद दिल्ली से पुरानी कार लाकर बेचने का भी काम करता था

थाना अधिकारी ने बताया- शव को सरदारशहर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी को साइड में कराकर हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू किया गया है।

……..

यह भी पढ़ें

राजस्थान में कंटेनर में ब्लास्ट के बाद आग लगी, VIDEO:ड्राइवर जिंदा जला, कंकाल मिला; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पोल से टकराने से हादसा

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कंटेनर में LED पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई, जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा राहुवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर दिल्ली की ओर से आ रहा है। इस दौरान धमाके के बाद आग लग गई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *