मुख्य बातें

प्रधानमंत्री सड़क योजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश – Giridih News

प्रधानमंत्री सड़क योजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश – Giridih News

.

राज्य ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गिरिडीह जिला के कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार दास, सहायक अभियंता सुरेश पासवान और विजय कुमार दास को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने वाले अभियंता और संवेदक बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना की गुणवत्ता की जांच केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त अभियंताओं द्वारा की जाती है। निर्देश के अनुसार, कार्यपालक अभियंता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सभी सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिया कि ग्रामीण कार्य प्रमंडल गिरिडीह के अंतर्गत चल रही 12 से अधिक सड़क निर्माण परियोजनाओं के स्थल का निरीक्षण करें। सभी अभियंता संवेदक द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सामग्री की गुणवत्ता की जांच करें और अपनी जांच रिपोर्ट कार्यपालक अभियंता कार्यालय में प्रस्तुत करें। जो भी अभियंता अपनी जांच रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *