- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today; MP Rajasthan Bihar Haryana Badrinath Cold Wave | Delhi AQI Air Pollution
भोपाल/जयपुर/देहरादून11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से उदयपुर, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी।
मध्यप्रदेश में लगातार 15 दिन तक शीतलहर चलने के बाद अब मौसम सामान्य रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में सर्दी से राहत मिलेगी। हालांकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से राज्य के कई जिलों में बादल छा रहे हैं।
बिहार में बीते कुछ दिनों से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को पटना, बेतिया, बगहा, समस्तीपुर गोपालगंज, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय, जहानाबाद समेत 10 से ज्यादा जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। अगले 24 घंटे में तापमान में 1-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
देशभर में सर्दी की 2 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बिहार: बेतिया में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया हुआ है।


