मुख्य बातें

शादी के दो साल बाद पापा बनेंगे रणदीप हुड्डा: एनिवर्सरी पर फोटो शेयर कर अनाउंस की गुड न्यूज, लिखा- नन्हा मेहमान आने वाला है

शादी के दो साल बाद पापा बनेंगे रणदीप हुड्डा:  एनिवर्सरी पर फोटो शेयर कर अनाउंस की गुड न्यूज, लिखा- नन्हा मेहमान आने वाला है


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्टर ने अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। रणदीप ने लिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों जंगल में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘प्यार और एडवेंचर के दो साल और अब…एक नन्हा मेहमान आने वाला है।’

इस गुड न्यूज पर एक्टर और उनकी पत्नी को इंडस्ट्री और फैंस से खूब बधाई मिल रही हैं। पोस्ट पर फैंस कॉमेंट के जरिए गुड न्यूज और एनिवर्सरी दोनों की बधाई दे रहे हैं।

रणदीप ने साल 2023 में मणिपुर की रहने वाली एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी की थी। दोनों की शादी इम्फाल में मैतई रीति-रिवाज से हुई थी। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के के थिएटर ग्रुप मॉटली में हुई थी।

दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता प्यार में बदला और फिर लॉकडाउन के समय दोनों लिव इन में रहने लगे। साल 2022 में रणदीप ने इंस्टाग्राम के जरिए लिन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। फिर एक साल के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

एक्टर की वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इसी साल रिलीज फिल्म जाट में विलेन के तौर पर दिखे थे। इस फिल्म में हीरो सनी देओल थे। अब जल्द ही वो अमेरिकी एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म मैचबॉक्स में दिखाई देंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *