मुख्य बातें

पटना-यूपी से आए इंजीनियर के साथ चेन स्नैचिंग: दोस्त की शादी में आए थे, गर्दनीबाग में ट्रैवल एजेंसी को भी बदमाशों ने बनाया शिकार – Patna News

पटना-यूपी से आए इंजीनियर के साथ चेन स्नैचिंग:  दोस्त की शादी में आए थे, गर्दनीबाग में ट्रैवल एजेंसी को भी बदमाशों ने बनाया शिकार – Patna News

पटना शहरी इलाके के दो थाना क्षेत्रों अगमकुआं और एयरपोर्ट में चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। एयरपोर्ट इलाके में शेखपुरा शिव मंदिर के पास यूपी से आए शोम प्रताप सिंह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

.

इसी बीच ब्लैक कलर की बाइक से दो बदमाश आए और गले से चेन झपटकर भाग गए। शोम प्रताप सिंह पेशे से इंजीनियर हैं। दोस्त की शादी में सुबह सुबह एयरपोर्ट से पैदल निकलकर मंदिर के पास गाड़ी के इंतजार में खड़े थे। बदमाशों के शिकार बन गए।

ट्रैवल एजेंसी के ऑनर को बनाया निशाना

दूसरी घटना ट्रैवल एजेंसी के ऑनर दीपू कुमार के साथ हुई है। जो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। भूतनाथ स्थित स्वागत बैंक्वेट हॉल के पास फुफेरी बहन की शादी में शिरकत करने गए थे। शादी से लौटने के दौरान रात 1 बजे गले से 48 ग्राम की चेन झपट ली। जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। दीपू ने बताया कि व्हाइट कलर की अपाचे बाइक से बदमाश था। पहले वो बैंक्वेट हॉल के अंदर घुसकर रेकी की। जैसे मैं अपनी फैमिली के साथ बैंक्वेट से बाहर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ने लगा।

इसी बीच वहीं बदमाश जिसने हॉल के अंदर रेकी की थी। अपनी बाइक स्टार्ट कर के आया और गले से चेन झपटकर भाग गया। मैंने लगभग 100 मीटर तक पीछा भी किया। लेकिन वो काफी स्पीड से गाड़ी भगाकर निकल गया।

बता दें कि शनिवार के दिन ही पटना पुलिस की ओर से स्नैचिंग गिरोह के सरगना शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे शहरी इलाके के 25 स्नैचिंग की घटना में आइडेंटिफाई किया गया था। इसकी गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस को लग रहा था कि कुछ हद तक नकेल कसेगा। लेकिन गिरफ्तारी के महज 24 घंटे के भीतर दो स्नैचिंग की घटना ने फिर से पटना पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *