मुख्य बातें

सांसद सुखजिंदर रंधावा ने 12 गैंगस्टरों के पते बताए: बोले- करो एक्शन अब; भगवंत मान डिजास्टर मुख्यमंत्री, DGP मैसेज का जवाब नहीं देते – Amritsar News

सांसद सुखजिंदर रंधावा ने 12 गैंगस्टरों के पते बताए:  बोले- करो एक्शन अब; भगवंत मान डिजास्टर मुख्यमंत्री, DGP मैसेज का जवाब नहीं देते – Amritsar News


अमृतसर में पत्रकारों से बात करते सांसद सुखजिंदर रंधावा।

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM व कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 12 गैंगस्टरों के नाम-पते बताए हैं। रंधावा ने सीएम को कहा- अब एक्शन करो, एड्रेस दे दिए आपको। रविवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रंधावा ने कहा कि उनके पास CM भग

.

DGP को वह मैसेज करते हैं तो वह OK भी नहीं लिखते। भगवंत मान पंजाब के लिए डिजास्टर CM बनकर आए हैं।

एक दिन पहले सीएम भगवंत मान ने कहा था कि लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखने वाले सांसद सुखजिंदर रंधावा खुद ही इन गैंगस्टरों को लेकर आए। सारे गैंगस्टर उनका ही नाम लेते हैं।

वहीं AAP के महासचिव बलतेज पन्नू ने सवाल उठाए कि रंधावा ने अब तक यह लिस्ट छुपाकर क्यों रखी थी। अगर उनके पास एड्रेस थे तो फिर मंत्री रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा स्पीकर को लिखा लेटर दिखाते रंधावा।

रंधावा ने इन गैंगस्टरों के बारे में बताया

  1. राजा हरुवाल, वह हरुवाल का है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है।
  2. गुरुलाल रडियाणा, कलानौर से 6KM पर उसका गांव रुडियाणा है।
  3. मनु अगवान, रुडियाणा और अगवान में सिर्फ 3KM का फर्क है। यह गांव बॉर्डर पर है।
  4. टोनी बल्ल, रहने वाला अमृतसर सठियाला गांव का है, उसका एक्सटॉर्शन का सारा काम बटाला चलता है।
  5. अमरिंदर बिल्ला, दकोहा गांव का है, श्री हरगोबिंदपुर रोड पर है।
  6. अमृत बालम, यह नया उठा है। जग्गू भगवानपुरिया का राइट हैंड है। कोटली सूरत से है। भगवानपुर गांव से 7 किमी दूर है।
  7. हसन शाहबादा है, वह शाहबादा गांव का है।
  8. डेरा बाबा नानक में जट्टा पासियां में हैप्पी पासियां का घर है।
  9. गांव शहजादां में जीवन फौजी का घर है।
  10. जोड़ियां खुर्द में निशान का घर है।
  11. मान गांव में शेरा मान का घर है। रवि नाम के लड़के को अभी उसने मरवाया है।
  12. बैरोके गांव का साजन है। वह BKI से जुड़ा है।
CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव। - फाइल फोटो

CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव। – फाइल फोटो

6 महीने आरोप लगाते हैं, 4 साल बाद नहीं रंधावा ने कहा कि सरकार का काम शुरुआती 6 महीने में आरोप लगाए, तब कुछ नहीं कहा। अब 4 साल हो गए, और हम पर आरोप लगा रहे हैं। इनकी पुलिस, SHO और SSP इनसे मिले हैं। इस सरकार ने पंजाब पुलिस का मोरल डाउन कर दिया है। पुलिस गैंगस्टरों के साथ लड़ने तैयार नहीं है। वह गैंगस्टरों के खिलाफ शिकायत लिखने को राजी नहीं है।

आए दिन ब्लास्ट, DGP कोई जवाब नहीं देते रंधावा ने कहा कि मैंने पंजाब को लेकर कई मैसेज किए। DGP गौरव यादव ने आज तक OK भी नहीं लिखा। कोई रिप्लाई नहीं दिया। सीएम का हमारे पास नंबर नहीं है। कोई विजन नहीं है। आए दिन ब्लास्ट हो रहे। कत्ल हो रहे। रंधावा ने कहा कि यह भगवंत मान डिजास्टर (आपदा) सीएम बनकर आए हैं।

गैंगस्टरों के हमले के बारे में बताते सुखजिंदर रंधावा।

गैंगस्टरों के हमले के बारे में बताते सुखजिंदर रंधावा।

CM सो रहे, इसलिए स्पीकर को लेटर लिखा रंधावा ने स्पीकर को लेटर लिखने के बारे में बताया कि सीएम सो रहे हैं। DGP जवाब देने को तैयार नहीं हैं। मैंने DGP को उनकी मां के अफसोस का मैसेज किया, लेकिन उन्होंने वह मैसेज भी नहीं पढ़ा। मेरा अधिकार बनता है कि मैं स्पीकर को कहूं कि वह पंजाब सरकार को पूछें।

CM ने कहा था– गैंगस्टर रंधावा का नाम लेते हैं सीएम भगवंत मान ने कल, शनिवार को कहा था कि रंधावा ने स्पीकर को पत्र लिखा है कि पंजाब में गैंगस्टर बढ़ गए हैं। उन्हें सुखजिंदर रंधावा ही तो लेकर आया है। थोड़ा एड्रेस भी देते कि कहां-कहां रहते हैं। बड़े-बड़े गैंगस्टर तो उनका नाम लेते हैं कि इसने उन्हें पैदा किया, काम किया। काम लेकर छोड़ दिया, वे अब जेल में बैठे हैं। रंधावा जी, इस तरह के पत्र न लिखो। मैं कहना चाहता हूँ कि पंजाब में गैंगस्टरों की कोई जगह नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *