- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Delhi Cold Wave | Uttarakhand Himachal Snowfall
दिल्ली/भोपाल/जयपुर/शिमला/देहरादून1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। जबलपुर, ग्वालियर समेत राज्य के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है।
बीते 2 दिनों में हल्की बारिश के बाद राजस्थान में भी सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत 5 जिलों में रविवार को घना कोहरा छा सकता है। 1 दिसंबर से राज्य में शीतलहर का अलर्ट है।
उत्तराखंड में शनिवार को बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों का पाला गिर रहा है। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस 15 दर्ज हुआ है। वहीं हिमाचल में 4-5 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बर्फबारी हो सकती है।
राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पाले से ढके बागानों के पास से गुजरता एक व्यक्ति।

उत्तराखंड: बद्रीनाथ में इंद्र धारा जम गई।


