मुख्य बातें

पलामू में हाइवा की टक्कर से युवक की मौत: दो दिन पहले ही हुई थी शादी, बैंक जाते वक्त सिंगरा हाईवे पर हुआ हादसा – Palamu News

पलामू में हाइवा की टक्कर से युवक की मौत:  दो दिन पहले ही हुई थी शादी, बैंक जाते वक्त सिंगरा हाईवे पर हुआ हादसा – Palamu News


पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 31 वर्षीय राहुल पाठक की मौत हो गई। राहुल की शादी दो दिन पहले ही होटल माया पैलेस में सिमडेगा निवासी लड़की के साथ हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल अब मा

.

जानकारी के अनुसार, राहुल सोमवार को बैंक से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान किसी काम से वे सिंगरा की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।

अस्पताल में मची चीख-पुकार

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमॉर्टम एमएमसीएच में कराया गया।

राहुल मूल रूप से पंजरी गांव के निवासी थे और मनोज पाठक के पुत्र थे। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ शहर के सुदना में रहते थे। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और परशुराम सेना से भी जुड़े हुए थे। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और उनके परिचित तथा शुभचिंतक सदमे में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *