मुख्य बातें

धर्मशाला में रैली को लेकर भाजपा में हलचल तेज: 4 दिसंबर को है प्रस्तावित, प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप – Dharamshala News

धर्मशाला में रैली को लेकर भाजपा में हलचल तेज:  4 दिसंबर को है प्रस्तावित, प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप – Dharamshala News


हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 4 दिसंबर को तपोवन में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

.

रैली को लेकर तैयारी जुटे भाजपा के लोग

भाजपा नेताओं के अनुसार, यह रैली मौजूदा परिस्थितियों और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

इसके अतिरिक्त, भाजपा पदाधिकारियों ने स्थानीय इकाइयों के साथ बैठकें कीं, जिनमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और जिम्मेदारियों का सुचारु बंटवारा सुनिश्चित किया गया। 4 दिसंबर की रैली को लेकर तपोवन में पार्टी की गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। भाजपा का लक्ष्य इस रैली के माध्यम से राज्य सरकार पर दबाव बनाना और जनता के मुद्दों को उठाना है। पार्टी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *