मुख्य बातें

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद – Jamtara News

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता:  दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद – Jamtara News

जामताड़ा पुलिस ने जिले में साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंडी/महेशपुर के निकट जंगल से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने यह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पांडू मंडल (38 वर्ष, निवासी सियाटाड़, थाना करमाटांड़) और निताई दां (23 वर्ष, निवासी विष्टोपुर, थाना नारायणपुर) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से 06 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड, 03 एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड और 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर गोपनीय जानकारी हासिल करते थे

ये अपराधी लोगों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देते थे। वे स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और फिर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे।

गिरफ्तार पांडू मंडल का 2021 में भी साइबर अपराध का इतिहास रहा है। दोनों के विरुद्ध साइबर थाना जामताड़ा में कांड संख्या 71/25 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *