यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र के गांव जोड़िया स्थित एक मकान को लेकर संपत्ति ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मकान मालिक दंपति सोनू बंसल और उनकी पत्नी मीनू बंसल के खिलाफ ठगी, आपराधिक विश्वासघात, षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा
.
थाना फर्कपुर में एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने एक ही मकान को कई लोगों को दिखाकर अलग-अलग सौदे किए और लाखों रुपए हड़प लिए। अब यह मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेचने वाले थे।
आरोपी बाेले: आर्थिक तंगी की वजह से बेच रहे मकान
पुलिस को दी शिकायत में मैं प्रिंस निवासी शिव नगर कैंप ने बताया कि वह एक मकान खरीदना चाहता था, इसलिए अच्छे मकान की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरे रिश्तेदार समरनजीत सिंह मान उर्फ सन्नी से हुई। सन्नी ने बताया कि उसे एक बहुत अच्छा मकान पता है जो उसके लिए परफेक्ट रहेगा और वह मकान उसके जान-पहचान वालों का है।
सन्नी ने उसे सोनू बंसल और उसकी पत्नी मीनू बंसल निवासी न्यू हमीदा कॉलोनी से मिलवाया। दोनों ने उसे गांव जोड़िया में अपना एक मकान दिखाया और कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से वे इसे बेचना चाहते हैं। उन्होंने पूरी तसल्ली दी कि यह मकान पूरी तरह साफ-सुथरा है, इस पर कोई कोर्ट केस नहीं है, किसी बैंक से लोन नहीं है और उन्होंने इसे पहले किसी और को बेचने का सौदा भी नहीं किया है।
पुलिस थाना फर्कपुर।
बयाना लेकर रजिस्ट्री टालते रहे
आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री भी उसे दिखाई। इसके बाद हमारे बीच 62 लाख रुपए में सौदा पक्का हो गया। इसके बाद सोनू बंसल और मीनू बंसल ने अपने मकान बेचने के लिए 10 मई 2024 को इकरारनामा किया। इस इकरारनामा के तहत उससे 12 लाख रुपए बयाना लिया, जिसमें 5 लाख रुपए बैंक के माध्यम से और 7 लाख रुपए नकद लिए।
रजिस्ट्री की तारीख पहले 13 जून 2024 तय हुई, फिर टालते-टालते 20 अगस्त 2024 कर दी गई, लेकिन दोनों बार रजिस्ट्री नहीं कराई। शक होने पर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि इन्होंने यही मकान पहले किसी सन्नी को बेचने का सौदा किया थ, लेकिन रजिस्ट्री किसी तीसरे व्यक्ति – सोनीपत के मनदीप के नाम करा दी। साथ ही यह भी पता चला कि इस मकान पर इनका बैंक लोन भी चल रहा है।
झूठे केस में फंसाकर जान से मारने की धमकी
जब उसने इनसे संपर्क करके कहा कि उसके साथ धोखा किया, मकान तो पहले ही बेच चुके हो, रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी और मेरे 12 लाख रुपए हड़प लिए, इसलिए मेरे पैसे वापस करो, तो आरोपी ने कहा कि “हमारा तो यही पेशा है। सन्नी आज तक हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाया, तू क्या बिगाड़ लेगा। अगर दोबारा फोन किया तो झूठे केस में फंसा देंगे और जान से खत्म कर देंगे।
थाना फर्कपुर से मामले में जांच अधिकारी इरशाद अली ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
