मुख्य बातें

चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान: बोले- पहुंचते ही पता चला इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल है, 10 हजार की टिकट 35 हजार में मिल रही – Amritsar News

चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान:  बोले- पहुंचते ही पता चला इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल है, 10 हजार की टिकट 35 हजार में मिल रही – Amritsar News


चंडीगढ़ में फ्लाइट के इंतजार में खड़े बच्चे और अमृतसर में फ्लाइट के बारे में जानकारी लेते यात्री।

चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द और लेट होने से यात्री परेशान हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब तक इंडिगो की 15 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। वहीं अमृतसर में इंडिगो की 10 फ्लाइट में से 5 फ्लाइट्स का शेड्यूल क्लियर नहीं है, जबकि

.

पिछले 2 दिनों से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को मजबूरन एयरपोर्ट की कुर्सियों पर ही रात काटनी पड़ीं, जबकि कुछ परिवार बच्चों समेत बाहर होटलों में ठहरने को मजबूर रहे।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे युवक पारुख ने कहा कि मेरे दोस्त ने कोलकाता जाना था। लेकिन ऑन द स्पॉट पता लगा कि फ्लाइट कैंसिल है। 10 हजार में टिकट बुक कराई थी। अब दूसरी एयरलाइंस ने वही टिकट 35 हजार की कर दी है।

यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट लेट या रद्द होने का कोई मैसेज नहीं दिया जा रहा है। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चलता है कि फ्लाइट रद्द है। कंपनी द्वारा उनके रहने खाने की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। अगली फ्लाइट कब है, न तो इसकी जानकारी दी जा रही है।

उनका कहना है कि कंपनी टिकट का पैसा भी रिफंड नहीं कर रही है कि वे दूसरी फ्लाइट या दूसरे साधन से जा सकें।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री परेशान हैं।

अब पढ़िए यात्रियों ने क्या कहा….

  • यह तक नहीं पता कि अगली फ्लाइट कब: पुणे जाने वाली महिला यात्री हरकिरत ने बताया कि मेरा पूरा परिवार पहले ही पुणे पहुंच चुका है, जबकि मैं कल से एयरपोर्ट पर परेशान हो रही हूं। इंडिगो ने हमें यह तक नहीं बताया कि अगली फ्लाइट कब मिलेगी। हम बस इंतजार ही कर रहे हैं।
  • कोई मैसेज नहीं मिला, एयरपोर्ट पहुंचा तो फ्लाइट रद्द: नंगल के रहने वाले सुनील जोशी अपने भतीजे को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे, लेकिन यहां पहुंचकर पता चला कि उड़ान रद्द हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोई मैसेज नहीं भेजा। अगर सूचना मिल जाती, तो हम घर से निकलते ही नहीं। अब हमें दूसरी एयरलाइन की टिकट लेनी पड़ी।
अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने से परेशान यात्री

अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने से परेशान यात्री

  • न रहने की व्यवस्था, न खाने की: यात्री तसदुद्दीन छोटे बच्चों के साथ बेंगलुरु जाने के लिए श्रीनगर से अमृतसर पहुंचे थे। उनकी उड़ान भी रद्द मिली। इंडिगो ने न रहने की व्यवस्था की, न खाने की। हमें होटल में रूम लेकर रात गुजारनी पड़ी। बच्चे पूरी रात रोते रहे। आज भी फ्लाइट कंफर्म नहीं है और रिफंड देने से भी मना किया जा रहा है।
  • पैसे भी वापस नहीं कर रहे: तसदुद्दीन का कहना है कि अगली फ्लाइट कब है, यह जानकारी नहीं मिल पा रही है। टिकट के पैसे भी वापस करने को कंपनी तैयार नहीं है। उनका कहना है कि कम से कम हमारे पैसे वापस कर दें, ताकि हम किसी दूसरी एयरलाइन से जा सकें। ठंड में बच्चों के साथ परेशानी से बच जाएं।
अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्री

अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्री

  • चेन्नई एयरपोर्ट पर फंसे चंडीगढ़ के यात्री: चंडीगढ़ जाने वाले एक यात्री ने कहा कि कृपया हमारी मदद करें। हम चेन्नई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। यहां 150 से ज्यादा लोग हैं, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से अटके हुए हैं। इंडिगो हमें एयरपोर्ट के अंदर ही रोके हुए है। न तो फ्लाइट रद्द कर रही है और न ही चंडीगढ़ के लिए उड़ान भर रही है। कृपया जल्द मदद करें।
  • चंडीगढ़ में न खाने और न पानी की व्यवस्था: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेने पहुंची लड़की ने कहा कि हम यहां फंसे हुए हैं। न खाना, न पानी। कोई स्टाफ भी नहीं है मदद के लिए। फ्लाइट्स लगातार लेट हो रही हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की जानकारी के लिए इकट्‌ठे हुए यात्री।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की जानकारी के लिए इकट्‌ठे हुए यात्री।

  • एयरपोर्ट आकर पता चला फ्लाइट कैंसिल है: गोवा जाने वाले यात्री गुरप्रीत छीना ने कहा कि हम सुबह 4 बजे लुधियाना से चंडीगढ़ पहुंचे। तीन बजे के करीब हमें मैसेज आया कि आपकी फ्लाइट ओके है। उसके बाद जब हम यहां पहुंचे तो हमें पता चला है कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। फ्लाइट्स कैंसिल के बाद ना तो ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है ना ही हमें वापसी लौटने के लिए कोई एकमोडेशन दे रहे हैं।
  • गोवा फ्लाइट कैंसिल, होटल का रिफंड भी नहीं मिलेगा: चंडीगढ़ से गोवा जाने वाली एक महिला यात्री ने बताया कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। गोवा में उनका होटल पहले से बुक था। लेकिन होटल प्रबंधन का कहना है कि कैंसिल करने पर भी कोई रिफंड नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *