मुख्य बातें

दादी बोल कर करीब आने वाले ने की हत्या: लखनऊ में प्रशासनिक अधिकारी के घर काम करने वाला हत्या में शामिल, बुजुर्ग महिला का था करीबी – Lucknow News

दादी बोल कर करीब आने वाले ने की हत्या:  लखनऊ में प्रशासनिक अधिकारी के घर काम करने वाला हत्या में शामिल, बुजुर्ग महिला का था करीबी – Lucknow News

लखनऊ के जानकीपुरम की जानकी विहार कॉलोनी में 70 वर्षीय नीलिमा श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी नीलिमा के घर के ठीक सामने रहने वाले एक प्रशासनिक अफस

.

चोरी के इरादे से घुसा, विरोध पर की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह मंगलवार दोपहर चोरी की नीयत से नीलिमा के घर घुसा था। नीलिमा के विरोध करने पर उसने उनका गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर के अंदर ही देर रात तक छिपा बैठा रहा। मौका मिलने पर वह साल ओढ़कर और मुंह बांधकर बाहर निकला और फरार हो गया।

दो साथी और थे साथ, पुलिस दे रही दबिश

एसीपी अलीगंज सैयद अरीब अहमद के अनुसार आरोपी के दो साथी और भी इस वारदात में शामिल थे। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पुलिस को कई अहम सुराग और शुरुआती साक्ष्य मिले हैं।

जेवर और नकदी की लूट, बरामदगी में जुटी पुलिस

आरोपी ने नीलिमा के घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी लूटी थी। पुलिस अब उस माल की बरामदगी में लगी है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि संदिग्ध अकसर प्रशासनिक अफसर के घर काम करने आता-जाता था और नीलिमा से भी बातचीत हो जाती थी।

इसी दौरान उसे शक हुआ कि नीलिमा के घर में काफी मात्रा में जेवर रखे हैं, इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का राजफाश कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

घर बड़ा होने पर ज्यादा सामान होने की थी आशंका

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रशासनिक अफसर के घर काम करने वाले स्टाफ से जरिए बुजुर्ग महिला के करीब आया। मिलनसार होने के चलते नीलिमा आसानी से सबसे घुलमिल जाती थी। बाहर से घर बड़ा दिखता था। आरोपी लगता था कि अन्दर ज्यादा माल है। इसके चलते ही उसने छोटी की योजना को तैयार किया।

आरोपी कर रहा था लंबे समय से रेकी

आरोपी नीलिमा के घर की लंबे समय से रेकी कर रहा था। उसको पता था कि नीलिमा का खाना 12 से 1 के बीच आता हैं ऐसे समय गेट खुला रहता है। जिसका फायदा उठा कर वो आसानी से घर में घुस गया। इसके बाद महिला का खाना आया। आरोपी ने उसी समय चोरी की योजना बनाई। पर इसको नीलिमा ने देखा लिया था। जिसके बाद उसने हत्या कर भागने की योजना बनाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *