मुख्य बातें

प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर – Bokaro News

प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर – Bokaro News


.

अंडर-16 बोकारो जिला क्रिकेट टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। बताया कि खिलाड़ियों को डिजिटल उम्र प्रमाण पत्र, मार्कशीट, वर्तमान सत्र 2025-26 का बोनाफाइड प्रमाण पत्र व पीवीसी आधार कार्ड, जो 1 नवंबर 2023 के पूर्व निर्गत होना चाहिए, आधार कार्ड अपडेट हिस्ट्री व माता-पिता का वोटर आई कार्ड की ओरिजिनल कॉपी लिफाफा में डालकर उसके ऊपर पूरे विवरण के साथ जमा करना होगा।

जेएससीए की ओर से दिए गए गाइडलाइन के अनुसार प्रमाण पत्र जमा करने वाले खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावक को उपस्थित होकर अंडरटेकिंग पत्र पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। बिना अभिभावक के उपस्थिति के किसी भी खिलाड़ी का प्रमाण पत्र स्वीकृत नहीं किया जाएगा। प्रमाण पत्र जांच के उपरांत ट्रायल मैच के लिए शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की जांच पुनः जेएससीए द्वारा की जाएगी। प्रमाण पत्र सेक्टर-3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा किया जा सकता है। प्रतिभागी जरूरी कागजात के साथ पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *