उत्तर रेलवे ने कांगड़ा घाटी के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए 5 दिसंबर से जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक रेल सेवा दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। गुरुवार को ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई और रेलवे ने इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।जम्मू रेल मंडल के
.
सूत्रों के अनुसार, कांगड़ा-पठानकोट रेल सेवा बहाल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चक्की पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वर्तमान में निरीक्षण जारी है। उम्मीद है कि एक महीने के भीतर इस रूट पर भी ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
बैजनाथ-कांगड़ा रूट पर दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
- पहली ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा के लिए सुबह 7:00 बजे रवाना होगी, जबकि दूसरी ट्रेन दोपहर 1:20 बजे चलेगी।
- कांगड़ा से वापसी में 10:00 बजे व शाम 4:30 बजे उपलब्ध होंगी।
- बैजनाथ-जोगिंद्रनगर रूट पर बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए सुबह 8:00 बजे ट्रेन चलेगी।
- जोगिंद्रनगर से वापसी की ट्रेन सुबह 10:30 बजे निर्धारित की गई है।
10 रुपए और 35 रुपए टिकट
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बैजनाथ से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर तक का किराया पहले की तरह बेहद किफायती रखा गया है। इन मार्गों पर यात्रा के लिए मात्र 10 रुपए का शुल्क लगेगा। बैजनाथ-पपरोला से पठानकोट तक की यात्रा का किराया 35 रुपए है।
