मुख्य बातें

मयाली, कैलाश गुफा व पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प – Jashpur News

मयाली, कैलाश गुफा व पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प – Jashpur News

.

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें जशपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने जशपुर जिले की दो साल में अर्जित की गई उपलब्धियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के 25 जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए रखा गया है। इस दौरान पूरे देश के प्रख्यात बुद्धिजीवी वक्ता, प्रोफेसर, और डीन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विधिवत् प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायती राज प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल को बढ़ाना है। ​​

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सालिक साय ने जिला पंचायत जशपुर के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जशपुर जिले की प्रगति को बताया कि जिले के प्राकृतिक व धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास की पहल की जा रही है। इसके लिए सड़क और पर्यटकों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने में ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों को भव्य और सुंदर बनाने की लिए बड़ी राशि खर्च की जा रही है। इसमें भारत सरकार से भी सहयोग मिल रहा है। सरकार ने मयाली, कैलाश गुफा, दनगरी, देशदेखा, मकरभंजा, किलकिला स्थलों में पर्यटन के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट लाई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *