मुख्य बातें

भारत-पाक बॉर्डर पर आर्मी ने संदिग्ध युवक पकड़ा: खाजूवाला बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की फिराक में था – Bikaner News

भारत-पाक बॉर्डर पर आर्मी ने संदिग्ध युवक पकड़ा:  खाजूवाला बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की फिराक में था – Bikaner News


युवक की पहचान प्रशांत वेदम के रूप में हुई है।

बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से होकर पाकिस्तान जाने की फिराक में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे सेना के जवानों ने 17 केवाईडी से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। युवक से कल रविवार को ज्वाइंट इंट्रोगेशन में सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी।

.

थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने कहा- शनिवार शाम एक युवक 17 केवाईडी में पाकिस्तान जाने की बात कर रहा था। वो बॉर्डर का वो रास्ता ढूंढ रहा था, जहां से आसानी से पाकिस्तान में घुस सके। इस बात की भनक आर्मी इंटेलिजेंस को लगी। इसके बाद उसे 17 केवाईडी से ही पकड़ लिया गया।

संदिग्ध व्यक्ति की आंध्र प्रदेश निवासी प्रशांत वेदम के तौर पर पहचान हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक 2017 में भी पाकिस्तान गया था। हालांकि आर्मी को उसकी बातों पर संदेह है।

प्रारंभिक अनुमान है कि प्रशांत पाकिस्तान के रावलपिंडी जाने के प्रयास में था। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी ज्वाइंट इंट्रोगेशन के बाद ही हो पाएगी।

सरहदी इलाकों में जासूसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

जैसलमेर में बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:ISI को भेज रहा था सेना से जुड़ी सूचनाएं; ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी थी जानकारियां

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने जैसलमेर में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। हनीफ खान पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *