मुख्य बातें

DC से मिलेगी पटवारी एसोसिएशन: कुरुक्षेत्र का पटवारी सस्पेंड, प्रधान बोले-पूरे हरियाणा में एक पैटर्न पर काम हुआ, काम अफसरों की नॉलेज में – Kurukshetra News

DC से मिलेगी पटवारी एसोसिएशन:  कुरुक्षेत्र का पटवारी सस्पेंड, प्रधान बोले-पूरे हरियाणा में एक पैटर्न पर काम हुआ, काम अफसरों की नॉलेज में – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र DC के साथ मुलाकात करेगी एसोसिएशन।

मानसून की तबाही के बाद मुआवजे की प्रक्रिया पटवारियों के लिए उलझन बन गई। मारकंडा नदी के उफान से शाहाबाद-पिहोवा और इस्माइलाबाद एरिया में धान की फसल बर्बाद होने पर सरकार ने गिरदावरी के सख्त आदेश जारी किए थे। लेकिन प्रक्रिया में कथित लापरवाही पकड़े जाने

.

इनमें कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के बोरीपुर गांव के पटवारी जतिन चावला भी शामिल हैं। जांच में पाया गया कि गिरदावरी के दौरान एक ही फोटो को बार-बार अपलोड किया गया। इस प्रक्रिया में कथित लापरवाही होने के मामले में उनको सस्पेंड किया गया।

पटवारी एसोसिएशन का विरोध

उधर, पटवारी एसोसिएशन ने सरकार की इस कार्रवाई का विरोध किया है। जिला एसोसिएशन के प्रधान डॉ. साहब सिंह सैनी ने इसे व्यवस्था की कमी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गिरदावरी के लिए सिर्फ एक सप्ताह का समय दिया, जबकि एक पटवारी के पास कई सर्कल हैं।

पटवारी एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. साहब सिंह सैनी

टाइम कम दिया

साहब सिंह सैनी ने कहा कि सॉफ्टवेयर आधारित प्रक्रिया को कम टाइम में निपटाना मुश्किल है। एसोसिएशन ने पहले ही एप को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उच्च अधिकारियों और सॉफ्टवेयर टीम ने एक ही फोटो से क्षेत्र की गिरदावरी पूरी करने का सुझाव दिया।

अधिकारियों की नॉलेज में मामला

उन्होंने कहा कि​​​​​​​ पूरे प्रदेश में इस तरीके से गिरदावरी करवाई गई। यह पूरा मामला अधिकारियों की नॉलेज में भी है। यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण है। जतिन चावला की किसी सर्कल से कोई शिकायत नहीं आई। फिर भी उन्हें निशाना बनाया गया। एसोसिएशन उनके समर्थन में खड़ी है।

सोमवार को लेंगे फैसला

साहब सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इसी पैटर्न पर काम हुआ है। फिर तो पूरे हरियाणा के पटवारी और अफसर सस्पेंड होने चाहिए। इस मामले को लेकर आज रविवार को DC के साथ मीटिंग होगी। उसमें ही कोई फैसला होगा। अगर कोई निर्णय नहीं हुआ तो स्टेट एसोसिएशन कोई एक्शन लेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *