मुख्य बातें

हांसी की कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग: फायर विभाग की टीम ने पाया काबू, 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान – Hansi News

हांसी की कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग:  फायर विभाग की टीम ने पाया काबू, 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान – Hansi News


हांसी में कॉटन फैक्ट्री में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

हिसार के हांसी में खरड़ रोड के पास अंबेडकर कॉलोनी में स्थित श्री राम इंडस्ट्रीज कॉटन फैक्ट्री में रविवार शाम भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। धुएं का गुबार देखकर फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों ने

.

फायर ब्रिगेड कर्मचारी जसवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। रुई की गांठों में आग तेजी से फैल रही थी, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया। आग को फैलने से रोकने के लिए जेसीबी की मदद से रुई की गांठों को अलग किया गया।

जेसीबी की मदद से रुई की गांठों को पलटते हुए कर्मी।

घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू

कई घंटे तक चली कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फैक्ट्री मालिक जयपाल ने जानकारी दी कि आग दोपहर लगभग 3:45 बजे लगी थी। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें करीब 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

समय पर शुरू हुई बचाव कार्रवाई के कारण आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। फायर विभाग ने आसपास के अन्य उद्योगों को भी सावधानी बरतने और अपने विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *