पीलीभीत4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीलीभीत के देशनगर इलाके में सोमवार को एक आम के बाग में अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की मौत गोली लगने से हुई है। घटना स्थल के पास एक देशी तमंचा भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गोली लगने से युवक की मौत की सूचना पर शहर कोतवाली और सुनगढ़ी थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की। तलाशी के दौरान मृतक युवक की जेब से तीन कारतूस भी बरामद हुए। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच जारी है।

फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के प्रयासों में जुट गई है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जल्द से जल्द मृतक के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
