मुख्य बातें

सहारनपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: परिजन बोले- मंदिर के बाहर खेल रही थी, पुजारी ने की अश्लील हरकत – Saharanpur News

सहारनपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश:  परिजन बोले- मंदिर के बाहर खेल रही थी, पुजारी ने की अश्लील हरकत – Saharanpur News

सहारनपुर में मंदिर के पास खेल रही 10 साल की बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी पुजारी से छुड़ाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी 10 साल की बेटी गांव के अन्य बच्चों के साथ शिव मंदिर में खेल रही थी। आरोप है कि मंदिर में मौजूद विजय पंडित बच्ची के पास आया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची रोने लगी और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को आरोपी से छुड़ा लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग कोतवाली पहुंच गए। बच्ची अनुसूचित जाति से होने के कारण भीम आर्मी के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए और प्रदर्शन किया। वहीं, हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने भारी बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रित किया। ASP मनोज यादव ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *