मुख्य बातें

JJP की जींद रैली V/s इनेलो की रोहतक रैली: ओपी चौटाला के निधन के बाद दोनों दलों के पहले सियासी शो; दुष्यंत ने नहीं लिया दादा का नाम – Hisar News

JJP की जींद रैली V/s इनेलो की रोहतक रैली:  ओपी चौटाला के निधन के बाद दोनों दलों के पहले सियासी शो; दुष्यंत ने नहीं लिया दादा का नाम – Hisar News


जननायक जनता पार्टी (JJP) के स्थापना दिवस पर जींद के जुलाना में 6 दिसंबर को हुई रैली को लेकर चौटाला परिवार चर्चाओं में हैं। सियासी विश्लेषकों से लेकर दोनों पार्टियों के कैडर वोटर भी जुलाना रैली की तुलना रोहतक में 25 सितंबर 2025 को हुई इनेलो की रैली से

.

इसकी वजह यह है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के निधन के बाद दोनों दलों के यह पहले बड़े सियासी शो रहे। इसमें उनके दोनों बेटे अजय और अभय अपनी सियासी जमीन तलाशते या मजबूत करने की कोशिश में नजर आए। रोहतक में इनेलो ने ताऊ देवीलाल की जंयती पर रैली की राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की थी, तो वहीं जजपा ने अपनी स्थापना दिवस पर रैली कर अपनी खोई जमीन वापस पाने का प्रयास करते नजर आए।

खास बात यह है कि दोनों रैलियों में भाजपा और कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हु‌ड्‌डा ही टारगेट पर रहे। मंच पर दोनों की रैलियों में देवीलाल और ओपी चौटाला के होर्डिंग्स-बैनर लगाए गए। इनेलो की रैली में ताऊ देवीलाल और ओपी चौटाला का नाम भाषण में मुख्य वक्ताओं ने लिया, मगर जजपा की रैली में ओपी चौटाला का नाम लेने से परहेज किया गया।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तो एक बार भी अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला का नाम संबोधन में नहीं लिया। हालांकि मंच पर बैनर में चौटाला का फोटो जरूर इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला जजपा को ओपी चौटाला का नाम और फोटो न इस्तेमाल करने की चेतावनी दी थी।

जजपा और इनेलो की रैली में मंच के PHOTOS…

रोहतक में सितंबर, 2025 में हुई रैली में मंच पर बैठे अभय चौटाला और पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल। फाइल फोटो

दिसंबर, 2025 में हुई जजपा की रैली में मंच पर दुष्यंत चौटाला और अन्य नेतागण।

दिसंबर, 2025 में हुई जजपा की रैली में मंच पर दुष्यंत चौटाला और अन्य नेतागण।

साल 2018 में टूट गई थी इनेलो पार्टी अक्टूबर 2018 में इनेलो (INLD) की गोहाना में रैली हुई थी। यहां ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला के सामने दुष्यंत चौटाला को अगला मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगे थे। इस पर ओमप्रकाश चौटाला ने अनुशासनहीनता के आरोप में अपने बड़े बेटे अजय चौटाला और उनके 2 बेटों दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से बाहर कर दिया था।

इसके बाद 2018 में INLD से अलग होकर अजय चौटाला ने जननायक जनता पार्टी बनाई थी। जजपा ने जींद के पांडू पिंडारा में अपनी पहली रैली की थी। इस रैली में अजय चौटाला ने कहा था कि अभय को आज मैं इनेलो और चश्मा (पार्टी सिंबल) दोनों देता हूं।

2023 में फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल की 109वीं जयंती पर रैली में नीतीश कुमार पहुंचे थे।

2023 में फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल की 109वीं जयंती पर रैली में नीतीश कुमार पहुंचे थे।

चौटाला के निधन के बाद दोनों रैलियों से बड़े नेता गायब दिखे ओपी चौटाला के निधन के बाद जजपा और इनेलो की रैलियों से बड़े चेहरे गायब दिखे। इनेलो की रोहतक रैली में दावा किया गया था कि पुराने जनता दल और कभी थर्ड फ्रंट का हिस्सा रहे दलों के बड़े नेता रैली में शामिल होंगे। मगर, रैली शामिल हुए बड़े चेहरों में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल, तेलंगाना से पूर्व सांसद कविता, लंदन से काउंसलर रोहित अहलावत, जम्मू के डिप्टी CM सुरेंद्र के नाम शामिल थे।

चौकाने वालों में पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह की मौजूदगी भी थी, जो कांग्रेस में होते हुई रैली में पहुंचे थे। इससे पहले इनेलो की पुरानी रैलियों में नीतिश कुमार, प्रकाश सिंह बादल, फारूख अब्दुल्ला सहित कई बड़े चेहरे पहुंचते थे। इसी तरह जजपा की रैली में अजय सिंह चौटाला ही बड़ा चेहरा रहे। पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला को न्योता दिया गया था, लेकिन वो नहीं आए। इससे पहले दिग्विजय चौटाला ने दावा किया था कि जुलाना रैली में बड़ा सियासी धमाका हो सकता है।

इनेलो और जजपा की रैली की 4 समानताएं…

  • डबल मंच बनाए, एलईडी स्क्रीन लगाई : इनेलो ने रोहतक में सम्मान दिवस रैली पर डबल मंच बनाया था। इसी तरह जजपा ने भी ऐसा ही किया। मुख्य मंच पर चौटाला परिवार और गेस्ट बैठे, वहीं नीचे के मंच पर पदाधिकारी बैठे थे। नेताओं के भाषण दूर बैठे कार्यकर्ताओं तक स्पष्ट रूप से पहुंचाने के लिए दोनों रैलियों में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई।
  • वीआईपी और आम लोगों के लिए अलग पार्किंग: इनेलो ने रैली में आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए स्टेज के पीछे विशेष पार्किंग बनाई गई थी, जिससे वे सीधे मंच तक पहुंच सकें। बाहर से आने वाले लोगों की गाड़ियों के लिए अनाज मंडी और पंडाल के पास ओपन पार्किंग का इंतजाम किया गया था। वहीं, जजपा ने भी ऐसा ही किया। हालांकि, जजपा की रैली में पार्किंग को लेकर अव्यवस्था दिखी।
  • महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था: दोनों की रैलियों के पंडाल में एक हिस्से को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। महिलाएं दोनों ही रैलियों में हरी चुनरी पहनकर आई। इनेलो की रैली में शौचालय और पीने के पानी की अलग व्यवस्था दिखी थी, वहीं इससे उलट जजपा की रैली में पानी के लिए लोग जूझते नजर आए।
  • देवीलाल और चौटाला के फोटो : जजपा और इनेलो की रैली में ताऊ देवीलाल और पूर्व सीएम ओपी चौटाला के फोटो बैनर व होर्डिंग्स पर लगाए गए। दोनों ही अपने आप को ताऊ देवीलाल का वारिस दिखाने की कोशिश जनता के सामने करते नजर आए।
सितंबर 2025 में इनेलो की रैली में मंच के ठीक सामने महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

सितंबर 2025 में इनेलो की रैली में मंच के ठीक सामने महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

दिसंबर, 2025 को जजपा की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्हें हरी चुनरी ओढ़ाई गई थी।

दिसंबर, 2025 को जजपा की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्हें हरी चुनरी ओढ़ाई गई थी।

भीड़ जुटाने के दोनों ओर से दावे इनेलो और जजपा की रैली के बाद दोनों ओर से भीड़ जुटाने के दावे किए गए हैं। इनेलो की रैली रोहतक की अनाज मंडी में हुई। यह रैली बिना कुर्सियां के की गई और नीचे गद्दे बिछाए गए थे। वहीं, जजपा की रैली में कुर्सियां लगाई गई। हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि बिना कुर्सियों की होने वाली रैली में भीड़ ज्यादा होती है। जजपा की ओर से खाली कुर्सियां ना दिखें, इसके लिए लाल कुर्सी की जगह हल्के भूरे रंग की कुर्सियों का इस्तेमाल किया गया।

——————– ये खबर भी पढ़ें….

JJP रैली में ‘दुष्यंत भावी मुख्यमंत्री’ के नारे:चौटाला बोले- 2019 में BJP के साथ न जाता तो सातों MLA भाग जाते; रणजीत चौटाला नहीं आए

हरियाणा के जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) अपने स्थापना दिवस पर आज (7 दिसंबर) को प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया। इसके लिए 10 एकड़ मैदान में पंडाल लगाया गया था। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रैली में पहुंचे और उन्होंने मंच पर पहुंच कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दुष्यंत के आने पर ग्राउंड में भावी CM के नारे लगे। (पूरी खबर पढ़ें)

रोहतक में देवीलाल जयंती पर सम्मान रैली:अभय चौटाला बोले- BJP सरकार बनने के जिम्मेदार बापू-बेटा; पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ नहीं आए

पूर्व डिप्टी पीएम स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की आज 112वीं जयंती पर गुरुवार को इनेलो ने सम्मान दिवस समारोह आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोहतक में आयोजित इस रैली को “रैला’ नाम दिया गया। इसमें हरियाणा के साथ-साथ जम्मू, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना के अलावा लंदन और आसपास के राज्यों से भी कार्यकर्ता व नेता पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *