मुख्य बातें

गोड्डा का सुंदर डैम बना प्रमुख पर्यटन स्थल: बिहार और बंगाल से भी सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं पिकनिक मनाने, जुटने लगी भीड़ – Godda News

गोड्डा का सुंदर डैम बना प्रमुख पर्यटन स्थल:  बिहार और बंगाल से भी सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं पिकनिक मनाने, जुटने लगी भीड़ – Godda News


गोड्डा सहित पूरे संथाल परगना में स्थित सुंदर डैम एक प्रमुख पर्यटन और पिकनिक स्थल है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण सैलानियों को आकर्षित करता रहा है। हर साल नए साल के पहले दिन झारखंड, बिहार और बंगाल से हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। लोग यहां पिकन

.

यहां आने वाले पर्यटक बोटिंग का आनंद लेना पसंद करते हैं। प्रशासन द्वारा बोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसका संचालन मत्स्यजीवी सहयोग समिति करती है। डैम में फिलहाल दो मोटर बोट उपलब्ध हैं।

हर यहां पिकनिक मनाने के लिए सैलानियों की भीड़ जुटती है।

पाइपलाइन के माध्यम से गोड्डा शहर को पानी भेजा जाता है

यह डैम जल संग्रहण का एक महत्वपूर्ण संसाधन भी है। यहां से पाइपलाइन के माध्यम से गोड्डा शहर को पानी भेजा जाता है। यह जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना भी है, जो 1500 हेक्टेयर भूभाग में फैला है और 75 फीट गहरा है।

सुंदर डैम गोड्डा मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से पथरगामा जाना होता है, फिर पथरगामा से 14 किलोमीटर अंदर राजाभिठा में यह डैम स्थित है। इसका दूसरा मार्ग महागामा के नजदीक महादेव बथान चौक से भी है, जहां से डैम 14 किलोमीटर दूर है।

लोग यहां बोटिंग का भी लुत्फ उठाते हैं।

लोग यहां बोटिंग का भी लुत्फ उठाते हैं।

यहां से प्रतिदिन जिले भर में मछली की आपूर्ति की जाती है

यह स्थान मछली पालन का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से प्रतिदिन जिले भर में मछली की आपूर्ति की जाती है। बिहार, झारखंड और बंगाल से बड़ी संख्या में लोग इसके मनोरम नज़ारे देखने आते हैं और फोटोग्राफी का भी आनंद लेते हैं।

सरकार इस डैम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए JSBCCL विभाग के माध्यम से सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर चुकी है। करीब 4 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से यहां सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना में एक चिल्ड्रेन्स पार्क, झूले, बच्चों के खेलने के उपकरण, बोटिंग की सुविधा, वीआईपी गेस्ट हाउस, कैफेटेरिया और लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *