मुख्य बातें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कारें टकराईं, लाशें 20 मीटर तक बिखरीं: आजमगढ़ के सिपाही की पत्नी और 4 बच्चों की मौत; गाड़ियां जलकर राख – Barabanki News

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कारें टकराईं, लाशें 20 मीटर तक बिखरीं:  आजमगढ़ के सिपाही की पत्नी और 4 बच्चों की मौत; गाड़ियां जलकर राख – Barabanki News


बाराबंकी39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर खड़ी वैगनआर को ब्रेजा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। लपटें 5 किमी दूर तक दिखाई दे रही थीं।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार उछलकर 20 मीटर दूर तक जा गिरे। हादसे में वैगनआर में सवार सिपाही का पूरा परिवार खत्म हो गया। उसकी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे की मौत हो गई। लाशें एक्सप्रेस-वे पर बिखर गई थीं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह खींचकर 5 लोगों को बचाया। घायलों को बाराबंकी की हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से लखनऊ में राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबेहा थाना क्षेत्र के डीह कुड़वा डीह गांव के पास माइल स्टोन 51.6 पर हुआ। यह राजधानी लखनऊ से 59 किमी की दूरी पर है।

मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस अधिकारियों ने दोनों कारों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। पुलिस के अनुसार, वैगनआर में CNG सिलेंडर था, इससे आग भड़क उठी। ब्रेजा कार दिल्ली और वैगनआर गाजियाबाद के नंबर पर रजिस्टर्ड है।

हादसे से जुड़े विजुअल देखिए…

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे लोग एक्सप्रेस-वे पर बिखर गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे लोग एक्सप्रेस-वे पर बिखर गए।

लपटें 5 किमी दूर से दिखाई दे रही थीं। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया है।

लपटें 5 किमी दूर से दिखाई दे रही थीं। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया है।

आसपास के लोगों ने आग लगने से पहले कार से कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया था। तीन बच्चों की मौत हुई है।

आसपास के लोगों ने आग लगने से पहले कार से कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया था। तीन बच्चों की मौत हुई है।

हादसे के बाद रोती-बिलखती महिला। लोगों ने ढांढस बंधाया।

हादसे के बाद रोती-बिलखती महिला। लोगों ने ढांढस बंधाया।

सिपाही की पत्नी और चार बच्चों की मौत वाराणसी के रहने वाले सिपाही जावेद अशरफ सिद्दीकी यूपी पुलिस में हैं। उनकी तैनाती इस समय आजमगढ़ में है। बुधवार को जावेद का परिवार वैगनआर से मऊ से लखनऊ आ रहा था।

कार में उनकी पत्नी चांदनी उर्फ गुलफ्शां (30 साल), तीन बेटियां इस्मा (4 साल), इलमा (6 साल) और समरीन (12 साल), और बेटा जियान (10 साल) सवार थे। कार चांदनी का भाई जीशान चला रहा था। वह मऊ में घोसी थाना क्षेत्र के फूलपुर का रहने वाला है। हादसे में जीशान घायल हुआ, बाकी सभी की मौत हो गई।

वहीं, ब्रेजा सवार दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा (24 साल), बहन दीप्ति मिश्रा (16 साल), तृप्ति मिश्रा (17 साल), प्रगति मिश्रा (23 साल) घायल हुई हैं। दीप्ति की हालत नाजुक है।

शवों की हालत बेहद खराब थी। पुलिसवालों ने उन्हें ढक दिया था।

शवों की हालत बेहद खराब थी। पुलिसवालों ने उन्हें ढक दिया था।

कैसे हुआ हादसा, प्रत्यक्षदर्शियों से जानिए…

प्रधान प्रतिनिधि बोले- बच्चे पानी पी रहे थे, तभी ब्रेजा ने टक्कर मारी कुड़वा डीह गांव के प्रधान प्रतिनिधि अनिल ने बताया- दोपहर करीब ढाई बजे वैगनआर कार (UP 14 CB 2088) एक्सप्रेस-वे पर खड़ी थी। उसका बोनट खुला हुआ था। एक महिला और पुरुष गाड़ी के आगे खड़े हुए थे। तीन बच्चे कार के अंदर पानी पी रहे थे। तभी आजमगढ़ की ओर से आई ब्रेजा कार (DL 3 CC Z 5826) ने पीछे से वैगनआर को भीषण टक्कर मार दी।

टक्कर होते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, वैगनआर कार में आग लग गई। उसकी लपटों ने ब्रेजा कार को भी चपेट में ले लिया। राहगीर भी मदद के लिए दौड़े। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हादसे से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

लाइव अपडेट्स

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे में इनकी गई जान

01:39 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे में घायलों को एक एक उठाया गया और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। हैदरगढ़ सीएचसी पर 5 लोगों को मृत करार दे दिया गया, जबकि 5 लोगों को रेफर कर दिया गया।

01:37 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बस सवार यात्री ने बनाया हादसे का वीडियो

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का वीडियो दूसरी लेन पर आजमगढ़ की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों ने बना लिया। उस समय दोनों कारें जल रही थीं, सड़क पर लाशें पड़ी थीं। बस सवार यात्री चालक से कह रहे हैं कि बस मत रोकिएगा, चलते रहिए। कहीं कोई ब्लास्ट न हो जाए।

01:33 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गाड़ियां जल गईं, नंबर लेट बचीं

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। उसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। दोनो गाड़ियां जल गईं। पुलिस को दोनों गाड़ियों की नंबर प्लेट (HSRP) पड़ी मिली।

01:00 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

सिपाही जावेद की आजमगढ़ के अहिरौला थाने में तैनाती

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में जिस सिपाही जावेद अशरफ सिद्दीकी की पत्नी और बच्चों की मौत हुई है, वह आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाने पर तैनात हैं।

जावेद 1 साल पहले फूलपुर थाने से ट्रांसफर होकर अहिरौला थाने आए थे। आज भी थाने के फुलवरिया में ड्यूटी कर रहे थे। तभी उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली। जिसके बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

12:56 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

डीएम बोले- 5 घायल लखनऊ रेफर

बाराबंकी के DM शशांक त्रिपाठी ने बताया- हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। ये परिवार वैगनआर कार में सवार था, वाराणसी का रहने वाला था। कार में सीएनजी सिलेंडर था, जिसमें टक्कर के बाद ब्लास्ट हुआ। हादसे में 5 घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

12:55 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

डॉक्टर बोले- 10 लोग अस्पताल लाए गए थे, इनमें 5 की मौत

बाराबंकी सीएमओ ऑफिस में तैनात डॉ. लव गुप्ता ने बताया- हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुए हादसे के बाद 5 लोग हैदरगढ़ सीएचसी ले जाए गए थे, जो ब्रॉड डेड थे। जबकि 5 अन्य लोग आए, जिन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक है। वहां सभी का इलाज चल रहा है।

12:27 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

वैगनआर सवार मां, 3 बेटियों और बेटे की मौत

हादसे में वैगनआर में सवार सिपाही जावेद की पत्नी चांदनी उर्फ गुलफ्शां (30), तीन बेटियां इस्मा (4), इलमा (6), समरीन (12) और बेटे जियान (10) की मौत हो गई। गुलफ्शां का भाई जीशान पुत्र अब्दुल गफ्फार को लखनऊ रेफर किया गया है। ये परिवार मऊ से लखनऊ जा रहा था।

जबकि ​​​​​​ब्रेजा में सवार लोग दिल्ली के रहने वाले हैं, जो आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। ब्रेजा में सवार एक महिला दीप्ति पत्नी दीन दयाल को लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी 4 लोगों को हल्की चोट आई है। वो भी उनके साथ लखनऊ भेजे गए हैं।

12:25 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

वैगनआर सवार 3 बच्चे पानी पी रहे थे, तभी टक्कर लगी

प्रत्यक्षदर्शी द्वारिका प्रसाद ने बताया- वैगनआर कार खड़ी हुई थी। उसका बोनट खुला हुआ था। कार में तीन बच्चे पानी पी रहे थे। जबकि महिला और पुरुष गाड़ी के आगे खड़े थे। तभी अचानक पीछे से आई ब्रेजा ने कार उसमें टक्कर मार दी।

हादसे में महिला और कार सवार बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी बच्चे और पुरुष घायल हो गया।

12:24 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

प्रधान प्रतिनिधि बोले- मेरी आंखों के सामने हुआ हादसा

कुड़वा डीह गांव के प्रधान प्रतिनिधि अनिल ने बताया- हादसा मेरी आंखों के सामने हुआ है। हम लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वैगनआर कार (UP 14 CB 2088) एक्सप्रेस-वे पर खड़ी थी। उसका बोनट खुला हुआ था। एक महिला और पुरुष गाड़ी के आगे खड़े हुए थे। तीन बच्चे कार के अदंर पानी पी रहे थे। तभी आजमगढ़ की ओर जा रही ब्रेज़ा कार (DL 3 CC Z 5826) ने पीछे से वैगनआर को भीषण टक्कर मार दी।

टक्कर होते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, वैगनआर कार में आग लग गई। उसकी लपटों ने ब्रेजा कार को भी चपेट में ले लिया। राहगीर भी मदद के लिए दौड़े।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

12:22 PM10 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

CM योगी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मौतों पर दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। CM ने कहा, घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *