पन्ना जिले में पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी संतोष यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक पर अवैध शराब लेकर दौउवन टोला से गुखौर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्धों को रोक लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जयकुमार कुशवाहा (42 वर्ष) और उनके बेटे विक्रम कुशवाहा (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उनकी बाइक की तलाशी ली, तो उस पर 06 पेटी देसी शराब और 01 पेटी गोवा इंग्लिश शराब बरामद हुई। कुल 63 लीटर शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया। जब्त किए गए कुल माल (शराब और बाइक) की कीमत लगभग 80 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ देवेन्द्रनगर थाने में अपराध क्रमांक 211/26 और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां बेचा जाना था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के साथ टीम के सदस्य लक्ष्मी यादव, धीरेंद्र सिंह, शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, सत्येंद्र बागरी, बृजेंद्र रैकवार, रोहित और दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Source link
