मुख्य बातें

अरवल डीएम अभिलाषा शर्मा का तबादला: औरंगाबाद में संभालेंगी जिम्मेदारी, अधिकारियों ने दी विदाई – Arwal News

अरवल डीएम अभिलाषा शर्मा का तबादला:  औरंगाबाद में संभालेंगी जिम्मेदारी, अधिकारियों ने दी विदाई – Arwal News

विदाई समारोह के दौरान अभिलाषा शर्मा को सम्मानित किया गया।

अरवल के समाहरणालय में गुरुवार को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें अब औरंगाबाद के नए जिला पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी

.

कम समय में अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया

06 अक्टूबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक के अपने छोटे कार्यकाल में श्रीमती शर्मा ने प्रशासनिक पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। उनके नेतृत्व में जिले में विकास और कल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा हुई और विभागों के बीच समन्वय मजबूत हुआ। जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान भी तेजी से किया गया।

महिला, बाल विकास और चुनावी प्रबंधन में शानदार काम

अधिकारियों ने महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों को गति देने में उनके योगदान की सराहना की। इसके अलावा, बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 में उनके कुशल नेतृत्व और निगरानी के कारण जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ। अंत में, उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अरवल जिला प्रशासन ने उनके योगदान को यादगार बताते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *