मुख्य बातें

बलरामपुर में फूफा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया: विरोध करने पर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर में फूफा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया:  विरोध करने पर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

.

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसके फूफा ने उसे जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी ने दी धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने बाद में भी कई बार घर और अन्य जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था।

माता-पिता ने थाने में की शिकायत

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः हिम्मत जुटाई और पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। परिजनों ने तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *