गोहाना में पुलिस द्वारा पकड़ा गया घी तस्कर। कार में नकली वीटा घी की पेटियां बरामद हुई।
सोनीपत पुलिस की टीम ने गोहाना में नकली घी सप्लाई करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जींद के एक युवक को अरेस्ट किया। उसकी कार से नकली वीटा घी की 35 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने युवक काे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवा
.
सोनीपत पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने बताया गया कि वीटा मिल्क प्लांट, जींद के सहायक प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण बादल ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें प्रबंधक अफसर थाना शहर गोहाना, जिला सोनीपत से उनके मोबाइल पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाड़ी में वीटा घी लेकर जींद से गोहाना की तरफ आएगा।
उन्होंने अनुरोध किया कि वे बिना देरी किए गोहाना पहुंचे ताकि उनकी उपस्थिति में गाड़ी से घी को पकड़कर असली और नकली घी की पहचान करवाई जा सके। सूचना के बाद बादल अपने स्टाफ के साथ जींद से गोहाना रोड पर महादेव रिजॉर्ट गोहाना के पास पहुंचे, जहां पर SI गुलशन अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस टीम ने महादेव रिसॉर्ट के पास गोहाना-जींद रोड पर नाकाबंदी शुरू की।
कुछ समय बाद जींद की तरफ से एक गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने हाथ का इशारा करके रुकवाया। गाड़ी से एक शख्स नीचे उतरा, जिसने अपना नाम सुनील निवासी गुरुद्वारा कालोनी रोहतक रोड जींद बताया। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने बताया कि गाड़ी के अंदर वीटा कंपनी का नकली घी है।
पुलिस टीम ने गाड़ी में रखी पेटियों को खोलकर एक पैकेट निकालकर चेक किया तो गाड़ी के अंदर कुल 35 पेटियां मिलीं। जांच करने पर 10 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 15 लीटर और शेष 25 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 12 लीटर नकली घी मिला, जो कुल 450 लीटर वीटा का नकली घी था। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और कॉपी राइट एक्ट-1957 के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
गोहाना सिटी थाना के SI गुलशन ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
