मुख्य बातें

थरूर सांसदों के साथ राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे: कोलकाता में दोस्त की शादी में गए; लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग में गैरहाजिर रहे

थरूर सांसदों के साथ राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे:  कोलकाता में दोस्त की शादी में गए; लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग में गैरहाजिर रहे


नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों की अहम बैठक में फिर से नहीं पहुंचे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 99 सांसद शामिल हुए थे। बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक पार्टी के सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, थरूर ने पहले ही पार्टी को अपनी गैरहाजिरी के बारे में जानकारी दे दी थी। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुरुवार को बताया था कि वे कोलकाता में अपने एक पुराने दोस्त की शादी में पहुंचे हैं। यह लगातार तीसरी बार है, जब थरूर शीतकालीन सत्र से जुड़ी अहम बैठक में गैरहाजिर रहे।

थरूर इससे पहले नवंबर में कांग्रेस की दो बड़ी बैठकों में शामिल नहीं हुए थे। पहली बैठक 30 नवंबर को हुई थी। यह रणनीति बैठक सोनिया गांधी ने बुलाई थी। दूसरी बैठक 18 नवंबर को हुई थी। इसमें SIR प्रक्रिया को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *