मुख्य बातें

पाली के डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित बहरीन में राजदूत नियुक्त: त्रिनिदाद एवं टोबैगो में निभाई थी अहम भूमिका, जयपुर फुट USA के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने दी बधाई – Jaipur News

पाली के डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित बहरीन में राजदूत नियुक्त:  त्रिनिदाद एवं टोबैगो में निभाई थी अहम भूमिका, जयपुर फुट USA के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने दी बधाई – Jaipur News

भारत सरकार ने वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित को खाड़ी देश बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वे वर्तमान में त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारत के उच्चायुक्त हैं। पाली जिले के दुजाना गांव से जुड़े डॉ. राजपुरोहित लंबे समय से विदेश सेवा में अहम जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। शिक्षा और शुरुआती सफर डॉ. राजपुरोहित शुरुआत से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की। वर्ष 2004 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने पूरे भारत में 13वीं रैंक हासिल की थी। हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों में भी उन्होंने शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। खाड़ी देशों और अरब मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजपुरोहित को खाड़ी देशों और अरब जगत के मामलों का गहरा अनुभव है। वे इराक में भारत के राजदूत और सऊदी अरब में उप-राजदूत रह चुके हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात और मिश्र स्थित भारतीय दूतावासों में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अरबी भाषा में अच्छी पकड़ होने के कारण उन्होंने काहिरा की अमेरिकन यूनिवर्सिटी से अरबी भाषा की डिग्री भी प्राप्त की। विदेश मंत्रालय में वे रणनीतिक मामलों से जुड़े संयुक्त सचिव पद पर भी कार्य कर चुके हैं। त्रिनिदाद एवं टोबैगो में निभाई अहम भूमिका त्रिनिदाद एवं टोबैगो में उच्चायुक्त रहते हुए डॉ. राजपुरोहित ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुलाई 2025 में हुई त्रिनिदाद यात्रा के समन्वय में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यात्रा के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके कार्यकाल में जयपुर फुट यूएसए के पहले स्थायी जयपुर फुट सेंटर का उद्घाटन भी हुआ। इस सेंटर का शुभारंभ त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने किया था। राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने दी बधाई जयपुर फुट यूएसए के संस्थापक अध्यक्ष और राना (RANA) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने डॉ. राजपुरोहित को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. राजपुरोहित ने त्रिनिदाद में आयोजित जयपुर फुट शिविर और स्थायी जयपुर फुट सेंटर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारी ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे भारतीय समुदाय और सामाजिक संस्थाओं के साथ हमेशा सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। जयपुर फुट यूएसए के मीडिया प्रभारी डॉ. रवि मुरारका और राना सचिव रवि जारगढ़ ने बताया कि डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित का इस वर्ष न्यूयॉर्क में सम्मान भी किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *