नंदी पर बल्ली से हमला करता युवक।
फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में एक नंदी पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में रोष व्याप्त है। वीडियो में आरोपी युवक नंदी के सिर पर एक बल्ली से लगातार वार करता हु
.
गौ रक्षा दल के सदस्य एवं राजीव कॉलोनी निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर की शाम पांच बजे के आस पास उन्हें सूचना मिली कि बांके बिहारी गली में राहुल नामक युवक एक नंदी को बल्ली से मार रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अधमरा होकर जमीन पर गिरा नंदी
मोनू के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आरोपी राहुल ने नंदी के सिर पर कई बार जोरदार वार किए, जिसके चलते नंदी अधमरा होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी हमले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
गौ रक्षा दल के सदस्य मोनू जानकारी देते हुए।
नंदी को गंभीर हालत में पशु चिकित्सालय भेजा
सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नंदी को गंभीर हालत में बचाकर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा। मोनू ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नंदी पर जानलेवा हमला किया और उसे मारने की नीयत से चोट पहुंचाई।

युवक ने नंदी पर बल्ली से किए वार।
आरोपी को किया गिरफ्तार
सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। घायल नंदी का पशु चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में जुटी है।
