मुख्य बातें

रामगढ़ में सोनू राम का कंकाल बरामद: 17 सितंबर से था लापता, परिजनों ने सुभाष चौक जाम कर मुआवजे की मांग की – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में सोनू राम का कंकाल बरामद:  17 सितंबर से था लापता, परिजनों ने सुभाष चौक जाम कर मुआवजे की मांग की – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में सोनू राम का कंकाल मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने शुक्रवार को सुभाष चौक को जाम कर दिया। परिजनों की मुख्य मांगें मुआवजे और कथित हत्यारे रणजीत को फांसी देने की हैं।

.

यह घटना तब सामने आई, जब गुरुवार रात नौ बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के धंधार पोखर के पास पानी से भरे एक गड्ढे से पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया। कंकाल के पास से कुछ कपड़े भी मिले थे। नर कंकाल मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे, जहां पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

परिजनों ने बरामद कपड़ों को देखकर दावा किया कि ये लापता सोनू राम के हैं। कैंटोनमेंट निवासी सोनू राम 17 सितंबर 2025 से लापता था, जिसके संबंध में परिजनों ने रामगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रामगढ़ पुलिस लापता सोनू राम मामले की जांच कर रही है। अब तक इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने धंधार पोखर के पास गड्ढे से पानी निकालकर सर्च अभियान चलाया था, जिसके दौरान यह कंकाल बरामद हुआ।

रामगढ़ के एसडीओ गोपी नाथ तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की बात कही है। रामगढ़ पुलिस भी सुभाष चौक पर स्थिति का जायजा ले रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *