मुख्य बातें

जालंधर में बस्ती और कैंट एरिया में गोलीबारी: वेस्ट हलके में गोली से युवक गंभीर, 2 दोनाली बरामद, अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर टिप्पर में लगी गोलियां – Jalandhar News

जालंधर में बस्ती और कैंट एरिया में गोलीबारी:  वेस्ट हलके में गोली से युवक गंभीर, 2 दोनाली बरामद, अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर टिप्पर में लगी गोलियां – Jalandhar News


जालंधर के वेस्ट हलके मॉडल हाउस और कैंट एरिया में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर देर रात गोलियां चलीं। मॉडल हाउस में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस म

.

मॉडल हाउस में चली गोली के पीड़ित युवक की सास ने बताया कि उनके दामाद को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था, तभी गली में खड़ी एक इनोवा गाड़ी के कारण दूसरी गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो रहा था। जब पड़ोसी से गाड़ी को साइड में करने के लिए कहा गया, तो उसने मना कर दिया।

विवाद में टूटी गाड़ी , जांच करते पुलिस कर्मी

विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने अपनी गाड़ी से हथियार निकाला और पहले पीड़ित की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद उसने गोली चला दी, जिससे युवक घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मोहनलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बरामद की गई दोनाली को कब्जे में लेती पुलिस।

बरामद की गई दोनाली को कब्जे में लेती पुलिस।

वारदात के बाद 2 दोनाली बरामद की गईं थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस मौके से खाली खोल ढूंढ रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए ADCP-2 परमजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से 2 दोनाली बरामद कर कब्जे में ली हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद असलहे का लाइसेंस चेक किया जा रहा है।

जालंधर के कैंट एरिया में हुई गोलीबारी के बाद टिप्पर में लगी गोलियां।

जालंधर के कैंट एरिया में हुई गोलीबारी के बाद टिप्पर में लगी गोलियां।

मॉडल हाउस की घटना के 1 घंटे बाद कैंट एरिया में फायरिंग जालंधर के मॉडल हाउस में गोली चलने की घटना के 1 घंटे के बाद कैंट के बाहरी इलाके में हाईवे पर गोलियां चली हैं। जहां टिप्पर पर 6 गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि अमृतसर के नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *